रिश्वत लेते जल विद्युत निगम का JE अरेस्ट, 50 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया।

रिश्वत लेते जल विद्युत निगम का JE अरेस्ट, 50 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया।

ऋषिकेश- 21 मई 2026

भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने जल विद्युत निगम से जुड़े एक जूनियर इंजीनियर को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फैसल खान के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह सरकारी विभागों में टेंडर का कार्य करते हैं और उन्होंने ऋषिकेश स्थित पशुलोक बैराज में एक टेंडर डाला था। आरोप है कि उक्त कार्य के भुगतान के बदले JE फैसल खान द्वारा अवैध रिश्वत की मांग की जा रही थी।

शिकायत की जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर थाना सतर्कता अधिष्ठान देहरादून में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान के निर्देश पर ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम ने 21 मई को कार्रवाई करते हुए आरोपी फैसल खान पुत्र लियाकत हुसैन निवासी काशीपुर को शिकायतकर्ता से 50 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई के बाद सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है। सतर्कता अधिष्ठान ने साफ किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरुगेशन ने अपील करते हुए कहा कि,1064 या WhatsApp 9456592300 पर भ्रष्टाचार की सूचना दें.कहा कि,सतर्कता अधिष्ठान का भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!