सगे भाइयों समेत तीन की मौत,कमरे में मिले शव।
त्यूणी (देहरादून)- 08 दिसम्बर 2035
देहरादून के त्यूणी तहसील के भूठ गांव से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। रविवार सुबह राजकीय हाईस्कूल के एक कमरे में काम करने आए डिरनाड गांव के तीन युवक मृत मिले। तीनों राज मिस्त्री का काम करते थे और कई दिनों से गांव में रहकर निर्माण कार्य कर रहे थे।
ग्रामीणों ने बताया कि सुबह काफी देर तक दरवाजा न खुलने और कमरे से तेज एलपीजी गैस की गंध आने पर सूचना प्रशासन को दी गई। नायब तहसीलदार सरदार सिंह राणा की टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो तीनों युवक अचेत अवस्था में मिले। जांच में पता चला कि तीनों की मौत हो चुकी थी और गैस सिलिंडर पूरी तरह खाली था।
मृतक प्रकाश और संजय सगे भाई थे। राजस्व पुलिस प्रथम दृष्टया में गैस लीकेज को मौत का कारण मान रही है। नायब तहसीलदार सरदार सिंह राणा ने बताया कि सुबह भूठ गांव में राज मिस्त्री का कार्य करने आए तीन लोगों के अपना कमरा न खोलने की सूचना मिली। ग्रामीणों ने बताया कि कमरे से एलपीजी गैस की तेज गंध आ रही है। सूचना पर तहसील प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। दरवाजे को तोड़कर कर्मचारी भीतर दाखिल हुए। कमरे में तीन लोग अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। कमरे से एलपीजी गैस की तेज गंध आ रही थी। जांच करने पर पाया गया कि तीनों की मौत हो चुकी है। गैस सिलिंडर भी पूरा खाली हो गया था। लोगों ने बताया कि तीन-चार दिन पहले ही तीनों ने गैस सिलिंडर भरवाया था। मृतक प्रकाश, संजय भाई सगे भाई थे और संदीप भी उनका रिश्तेदार था। तीनों काफी दिनों ने गांव में कार्य कर रहे थे। तीनों के गांव भी भूठ गांव के पास ही हैं।
मृतकों की पहचान प्रकाश, संजय (दोनों सगे भाई) और उनके रिश्तेदार संदीप के रूप में हुई है। राजस्व पुलिस की शुरुआती जांच में मामला गैस लीकेज से दम घुटने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
