उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल,राज्य के 12 पीपीएस अधिकारियों के तबादले।

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल,राज्य के 12 पीपीएस अधिकारियों के तबादले।

देहरादून:-14 सितंबर 2026

उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। तबादला सूची में नैनीताल जिले को भी नया अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मिला है। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

तबादला लिस्ट के मुताबिक अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल को उपसेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर भेजा गया है, जबकि अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, नैनीताल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा प्रमोद कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर, स्वतंत्र कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक देहात-2 देहरादून और उत्तम सिंह नेगी को अपर पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर से अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून भेजा गया है। शेखर चंद्र सुयाल को अपर पुलिस अधीक्षक देहात हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून, जबकि अनुषा बडोला को अपर पुलिस अधीक्षक एटीसी हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात ऊधमसिंहनगर की जिम्मेदारी दी गई है।

अमित कुमार, जो वर्तमान में अपर पुलिस अधीक्षक नैनीताल हैं, को अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी बनाया गया है। वहीं राजेश कुमार भट्ट को पुलिस अधीक्षक सतर्कता, माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखंड नैनीताल से अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।

मिथिलेश कुमार सिंह को 31वीं वाहिनी पीएसी के उपसेनानायक पद से पुलिस अधीक्षक सतर्कता,उच्च न्यायालय उत्तराखंड नैनीताल की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही अभय सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ग्रामीण तथा दीपक सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी से अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नगर नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!