नए साल से ऑनलाइन होगी राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया, भुगतान और बिलिंग प्रोसेस भी होगा डिजिटल।

नए साल से ऑनलाइन होगी राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया, भुगतान और बिलिंग प्रोसेस भी होगा डिजिटल।

उत्तराखंड (देहरादून)-10 दिसम्बर 2025

उत्तराखंड में राशन कार्ड बनवाने की आवेदन प्रक्रिया अगले साल से आनलाइन हो जाएगी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों की बैठक में इसके निर्देश दिए। राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है.सचिवालय के एफआरडीसी सभागार में आयोजित बैठक में विभागीय मंत्री ने कहा, राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया में किसी भी तरह की विसंगति को दूर करने के लिए पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जाए। इसके साथ ही राशन विक्रेताओं के भुगतान और उनकी बिलिंग की प्रक्रिया को भी ऑनलाइन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि इस साल मई महीने तक का लाभांश सभी जनपदों में राशन वितरण कर्ताओं को दिया जा चुका है और अगले तीन महीने का लाभांश भी दो से तीन दिन में उन्हें भेज दिया जाएगा

नए राशन कार्ड बनाते समय सिर्फ इस चीज को आधार न बनाया जाए कि किसका आवेदन कितना पुराना है, बल्कि अधिकारी पूरी संवेदनशीलता से यह सुनिश्चित करें कि सबसे ज्यादा जरूरतमंद व्यक्तियों को राशन कार्ड पहले मिले। इस प्रक्रिया में उन्होंने विकलांग, तलाकशुदा, परित्यकता, अनाथ और मानसिक रूप से कमजोर लोगों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

प्रदेश में बढ़ सकता है धान खरीद का लक्ष्य⤵️

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने कहा, धान खरीद के लिए इस साल अब तक केंद्र सरकार की ओर से दिए गए लक्ष्य के सापेक्ष 98 प्रतिशत धान की खरीद हो चुकी है । लक्ष्य को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार के साथ पत्राचार किया जा रहा है, केंद्र से लक्ष्य बढ़ने पर प्रदेश के अन्य धान किसानों की फसल भी एमआरपी पर खरीदी जा सकेगी।

राशन विक्रेता की मौत पर आश्रित को मिलेगी दुकान⤵️

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने कहा, सरकारी राशन विक्रेता की मौत पर आश्रितों को दुकान आवंटित की जाएगी। आश्रित इसके लिए इच्छुक नहीं होंगे तभी इसके लिए आवेदन मांगे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!