नर्सिंग सेवा संघ उत्तराखंड ने अपनी मांगों को लेकर किया स्वास्थ्य मंत्री के आवास का घेराव।

नर्सिंग सेवा संघ उत्तराखंड ने अपनी मांगों को लेकर किया स्वास्थ्य मंत्री के आवास का घेराव।

देहरादून-11 दिसम्बर 2025

नर्सिंग सेवा संघ उत्तराखंड अपनी मांगों को लेकर निरंतर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं नवंबर माह में नर्सिंग की भर्ती के लिए जारी की गई विज्ञप्ति को लेकर नर्सिंग कर्मचारी निरंतर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। नर्सिंग अधिकारियों का कहना है कि उत्तराखंड में नर्सों की भर्ती सीनियरिटी के आधार पर होती आ रही है लेकिन 2020 में नियमों में फेल बदलकर अब नर्सिंग की भर्तियों की विज्ञप्तिया जारी की जा रही है जिससे हमारी वरिष्ठता समाप्त हो जाएगी और जो कर्मचारी कई वर्षों से अपने कर्म के इंतजार में बैठे हैं वह नौकरी से वंचित रह जाएंगे। इसलिए नर्सिंग कर्मचारी का साफतौर पर कहना है कि जारी की गई विज्ञप्ति को रद्द किया जाए वहीं वर्ष वार के चयन क्रम में ही अभ्यर्थियों को चयनित किया जाए।

इस विषय को लेकर नरसिंह कर्मचारियों ने विगत दिनों में मुख्यमंत्री आवास कुच भी किया था उस दौरान पुलिसकर्मी और नर्सिंग स्टाफ में तीखी नोक झोंक हुई वहीं एक पुलिसकर्मी ने नर्सिंग कर्मचारी को थप्पड़ भी मारा था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद आज नर्सिंग कर्मचारी ने स्वास्थ्य मंत्री के आवास का घेराव किया हालांकि मंत्री के आवास से पहले ही पुलिस प्रशासन ने वेरिफिकेशन लगाकर रोक लिया।

वही आज नर्सिंग कर्मचारी के समर्थन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत सहित कई लोग नर्सिंग कर्मचारी के समर्थन में प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने कहा नर्सिंग अभ्यर्थियों को आंदोलन करते हुए सात दिन हो गए, लेकिन सरकार इनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया है। उन्होंने कहा इनकी मांगें वाजिब हैं. उन्होंने कहा सरकार को नर्सिंग भर्ती प्रक्रिया को वर्षवार करना चाहिए. जिससे नर्सिंग का कोर्स कर चुके बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर सृजित हो सके, लेकिन सरकार ऐसा नहीं कर रही है। हरक सिंह रावत ने कहा इनकी लड़ाई व्यक्तिगत रूप से वह खुद लड़ रहे हैं। आवास घेराव करने से पहले उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को फोन पर बात की,जिसमें धन सिंह रावत ने अपने पश्चिम बंगाल में होने की जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया वह पश्चिमी बंगाल से 18 तारीख को देहरादून पहुंच रहे हैं। उन्होंने आश्वस्त किया है कि बेरोजगार अभ्यर्थियों की मांगों पर बैठकर बातचीत की जाएगी। नर्सिंग एकता मंच के अध्यक्ष नवल पुंडीर का कहना है कि वर्तमान नर्सिंग भर्ती विज्ञप्ति व भर्ती पोर्टल को तत्काल बंद किया जाए. भर्ती प्रक्रिया को पहले की तरह ईयरली वाइज किया जाए,उन्होंने कहा उत्तराखंड मूल के निवासियों को भर्तियों में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने आयु सीमा पार कर चुके अभ्यर्थियों को विशेष आयु छूट दिए जाने की मांग उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!