दो ट्रकों के फंसने से मेहलचौरी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 3 घंटे रहा जाम,राजमार्ग विभाग की लापरवाह कार्य प्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में।

दो ट्रकों के फंसने से मेहलचौरी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 3 घंटे रहा जाम,राजमार्ग विभाग की लापरवाह कार्य प्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में।

मेहलचौरी (गैरसैंण)- 12 दिसम्बर 2025
रिपोर्ट-प्रेम संगेला.

विकासखंड गैरसैंण के अंतर्गत मेहलचौरी बाजार के समीप दो ट्रक पास होने के दौरान आपस में भीड गए, जिससे 3 घंटे तक राजमार्ग पर जाम लग रहा।जाम के कारण दिल्ली,रामनगर ,हल्द्वानी जाने वाले वाहनों को 10 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर माईथान के रास्ते जाना पडा।

✅नहीं पंहुचे राजमार्ग विभाग के कर्मचारी

जाम की सूचना के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग का कोई भी जिम्मेदार कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा,जिसको लेकर यात्रियों में भारी नाजराजगी दिखाई दी।जाम की सूचना मिलने पर मेहलचौरी चौकी के जवानों ने किसी तरह जाम खोलकर यातायात सुचारू करवाया।
शुक्रवार सुबह 7 बजे मेहलचौरी-पांडुवाखाल के बीच पाटली गांव में दो आयशर ट्रक पास देने के दौरान आपस में भिड़ गए,सड़क किनारे लगाए गए नए क्रैश बैरियर से सड़क संकरी होने के कारण बड़े वाहनों को अक्सर ऐसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

✅मेहलचौरी चौकी के जवानों ने खुलवाया जाम

जाम की सूचना मिलने पर मेहलचौरी चौकी के हेड कांस्टेबल भरत झिंक्वाण व होमगार्ड के जवान सतीश रावत मौके पर पहुंचे जहां बुरी तरह से भिड़े वाहनों को अलग करने के लिए दलवीर मेहरा को बुलाकर क्रैश बैरियर खोलने के बाद ही जाम खुल सका। 3 घंटे के लंबे जाम के कारण जहां यात्रियों को कड़कड़ाती ठंड के बीच इंतजार करना पड़ा, वहीं दूर जाने वाले वाहनों को वाया माईथान से भेजा गया।इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा,ऐसा ही वाक्या पूर्व में बरसात के दौरान भी देखने को मिला जब सड़क पर पेड़ गिरने की सूचना के बाद भी विभागीय कर्मचारी नहीं पहुंचे,जिसके बाद गैरसैंण लोक निर्माण विभाग द्वारा जाम खुलवाया गया था।राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की सुस्त और लापरवाह कार्य प्रणाली को लेकर क्षेत्र वासियों ने नाराजगी व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!