तेज रफ्तार का कहर:अनियंत्रित कार ने मां बेटी को रौंदा,हादसे में मां और बेटी की मौत।
खटीमा (ऊधमसिंह नगर):-01 नवंबर 2026
सितारगंज में हुए दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सितारगंज-किच्छा हाईवे पर रफ्तार का ऐसा कहर बरपा कि पीटीएम में शामिल होने जा रही एक मां अपनी दो मासूम बेटियों के साथ हादसे का शिकार हो गई। अनियंत्रित कार ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मां और सात वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरी बेटी घायल हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. हादसे के बाद पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
सितारगंज किच्छा हाईवे पर तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। सड़क किनारे खड़ी मां और उसकी दो बेटियों को अनियंत्रित कार ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मां और एक बेटी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरी बेटी घायल हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। उत्तरांचल कॉलोनी दड़हा निवासी 34 वर्षीय मीनू देवी पत्नी मुकेश कुमार अपनी सात वर्षीय बेटी अनिष्का और 10 वर्षीय बेटी राधिका के साथ अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) में शामिल होने जा रही थीं।
शक्तिफार्म चौकी प्रभारी ने बताया कि,मां-बेटी के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. वहीं पुलिस ने दुर्घटना करने वाली कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरके ढाबे के पास सड़क किनारे खड़ी थीं,इसी दौरान तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में कार ने मीनू देवी और अनिष्का को अपनी चपेट में लेते हुए काफी दूर तक घसीटती चली गई। वहीं, राधिका को मामूली चोटें आईं।हादसे के बाद तीनों को उप जिला चिकित्सालय सितारगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मीनू देवी और उनकी सात वर्षीय बेटी अनिष्का को मृत घोषित कर दिया।
घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं सितारगंज-किच्छा हाईवे पर रफ्तार के कहर ने एक बार फिर हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। इस भयावह हादसे में दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल है और चालक पुलिस की गिरफ्त में है। लेकिन इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और यह हादसा व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
