देहरादून पत्रकार मौत मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,पुलिस की जांच जारी।

देहरादून पत्रकार मौत मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,पुलिस की जांच जारी।

देहरादून-17 दिसम्बर 2025

राजधानी देहरादून में वरिष्ठ पत्रकार पंकज मिश्रा की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है.पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार थाना राजपुर को 16 दिसम्बर की सुबह कन्ट्रेाल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि दून विहार क्षेत्र स्थित एक घर में किराये पर रहने वाला व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है, जो कोई प्रतिक्रिया नहीं कर रहा है। सूचना पर थाना राजपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर जाकर देखा कि मकान के अंदर किराए पर निवासरत पंकज मिश्रा घर के अंदर पीछे वाले कमरे में बेड के पास फर्श पर मुंह के बल अचेत अवस्था में पड़े हुए हैं। जिन्हें तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से दून चिकित्सालय भेजा गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया।

वहीं राजधानी देहरादून में वरिष्ठ पत्रकार पंकज मिश्रा की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतक पंकज मिश्रा के छोटे भाई अरविंद मिश्रा ने इस मामले में राजपुर थाने में तहरीर दी थी, उसी के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। मंगलवार को पंकज मिश्रा का पोस्टमॉर्टम हो गया था,लेकिन परिजनों की अपील पर आज बुधवार दोबारा से पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस ने आरोपी अमित सहगल और उसके अन्य साथी को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

मुकदमे की प्रारम्भिक विवेचना के दौरान विवेचक ने पीड़ित के बयान, मृतक की पत्नी, मकान मालिक और आस-पास के गवाहों के बयान अंकित करते हुए फील्ड यूनिट की टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर भौतिक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई।जिसके बाद प्राप्त साक्ष्यों एवं बयानों के आधार पर विवेचक द्वारा आज अमित सहगल और उसके अन्य साथी पार्थोशील को लम्बी पूछताछ के उपरान्त गिरफ्तार किया गया।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया है कि अभी तक प्रकरण में प्राप्त साक्ष्यों व बयानों के आधार पर कार्यवाही की गई है। प्रकरण की विस्तृत और गहन विवेचना के लिए साइबर सेल,SOG और फोरेंसिक टीम को भी लगाया गया है, प्रकरण में सभी पहलुओं पर विस्तृत तथ्यों और साक्ष्यों को संकलित कर निष्पक्ष व पारदर्शी विवेचना के निर्देश दिए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपी⤵️

अमित सहगल निवासी विजयपुर गोपी वाला अनार वाला थाना कैंट जनपद देहरादून।
पार्थोशील निवासी मकान नंबर 11 पांच बावड़ी गोरेगांव ईस्ट मुंबई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!