कौन है गट्टू?-उत्तराखंड कांग्रेस अंकिता भंडारी मामले को लेकर हमलावर,कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने गट्टू को लेकर बीजेपी पर बोला हमला।
देहरादून-23 दिसम्बर 2025
उत्तराखंड का बहुचर्चित अंकिता भंडारी प्रकरण में राजनैतिक भूचाल आ गया है हरिद्वार के पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ की कथित पत्नी उर्मिला सनावर के सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए भाजपा के दिग्गज नेता के उपर वीवीआइपी होने का आरोप लगाया है। उर्मिला सनावर के वीडियो को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेश प्रभारी और प्रदेश सह प्रभारी के साथ दिल्ली में प्रेसवार्ता करते हुए सीबीआई जांच की मांग की है।
उत्तराखंड के सर्द मौसम में सियासी पारा इन दिनों हाई है। मामला अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़ा है। जिसे लेकर बीते दिनों बीजेपी से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ की कथित पत्नी ने फेसबुक लाइव आकर खुलासा किया। इस वीडियो में सुरेश राठौड़ की कथित पत्नी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी गट्टू का जिक्र किया। उन्होंने वीडियो में बताया कि गट्टू बीजेपी को बड़ा नेता है।
सुरेश राठौड़ की कथित पत्नी के इसे खुलासे के बाद उत्तराखंड कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल दिया है. इसे लेकर आज कांग्रेस ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें इस मुद्दे को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने जमकर हमला बोला। दिल्ली प्रेस कॉन्फ्रेंस में गणेश गोदियाल ने बीजेपी के चाल, चरित्र और चेहेरे पर सवाल उठाये। साथ ही गणेश गोदियाल ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में अब तक हुई कार्रवाई को लेकर भी सवाल खड़े किये।
इस मामले को लेकर गणेश गोदियाल ने राज्य की धामी सरकार पर हमला बोला है। गणेश गोदियाल ने कहा धामी सरकार ने बीजेपी के बड़े नेताओं को बचाने की कोशिश की है।उन्होंने उर्मिला सनावर के वीडियो का हवाला देते हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद रिजॉर्ट पर की गई बुलडोजर की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं। गणेश गोदियाल ने कहा BJP सरकार ने पूरी ताकत सिर्फ अपराधियों को बचाने में लगाई। इतना ही नहीं- जो SIT बनाई गई, उसने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के बजाए गवाहों को धमकाया। सबूतों को मिटाने वालों को बचाया गया,अब जब इस मामले में BJP से जुड़े लोगों के नाम सामने आए हैं, तो पूरी धामी सरकार अपने नेताओं को बचा रही है और खामोश बैठी हुई है।
बता दें कि यह पहला मौका है जब उत्तराखंड के किसी मुद्दे को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने दिल्ली में प्रेसवार्ता को किया है दरअसल अंकिता भंडारी प्रकरण में वीवीआइपी के नाम को लेकर तमाल सोशल मीडिया पर सवाल पूर्व में खड़े हो रहे थे अब जब भाजपा नेत्री के वीडियो में वीआईपी का नाम उजागर हुआ है उसके बाद से सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है।
