अंकिता भंडारी मामले में सामने आया CM धामी का बयान, CBI जांच पर बोले अंकिता के माता पिता जो चाहेंगे वही होगा।
देहरादून-06 जनवरी 2026
उत्तराखंड में लंबे समय से चल रहे अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में आखिरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आया है उन्होंने वीआईपी और इस मामले में सीबीआई जांच को लेकर को लेकर खुलकर अपनी बात रखी।
उत्तराखंड में चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर जहां एक तरफ पूरा प्रदेश की जनभावनाएं उग्र हो रही है तो वहीं आज पहली दफा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का इस मामले में खुलकर बयान सामने आया है। देहरादून मीडिया सेंटर में किसी और विषय पर प्रेस कांफ्रेंस करने पहुंचे पुष्कर सिंह धामी से पत्रकारों ने प्रदेश में चल रहे ज्वलंत अंकिता भंडारी हत्याकांड के नए घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया लेनी चाहिए जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस बात को स्वीकारा कि वह भी इस विषय पर बात करना चाह रहे थे उन्होंने सभी पत्रकारों से कहा कि जिसके मन में जो भी सवाल है वह खुलकर पूछे वह जवाब देने के लिए तैयार है।
अंकिता भंडारी हत्याकांड में सामने आए नए घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि जब यह घटनाक्रम हुआ था उसके बाद तत्काल ही सरकार द्वारा SIT का गठन कर दिया गया था समिति का गठन जिस अधिकारी के नेतृत्व में किया गया था वह अधिकारी आज खुद डेपुटेशन सीबीआई में तैनात है। उन्होंने कहा कि एसआईटी जांच में सभी तथ्यों पर बहुत बारीकी से काम हुआ और उसके बाद कोर्ट ने अपराधियों को सख्त से सख्त सजा इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सुनाई है यही नहीं उस दौरान खुले तौर पर यह भी ऐलान किया गया था कि यदि किसके पास कोई और सबूत है तो वह लेकर सामने आए।
लेकिन उसके बावजूद भी कोई नया घटनाक्रम अगर सामने आ रहा है जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह घटनाक्रम दो लोगों के बीच की बातचीत का है और इस बातचीत को कितना प्रामाणिक माना जाए जिसमें कई तरह की बातें हो रही हैं। इन बातों से कई तरह विरोधाभास पैदा हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कॉल रिकॉर्डिंग में कहा गया है कि अंकिता बेटी ने आत्महत्या की है और इसी रिकॉर्डिंग में आगे जाकर कहा जा रहा है कि अंकिता को मरवाया गया है आप कौन सी बात को सच मानेंगे। उन्होंने कहा कि दो लोगों ने अपनी आपसी बातचीत में किसी तीसरे का नाम लिया जबकि उस तीसरे व्यक्ति द्वारा स्पष्ट तौर पर सारे सबूत दिए गए हैं कि वह उस दिन कहां थे लेकिन उसके बावजूद भी किसी को बदनाम करना या फिर किसी को आरोपित करना यह सालासर गलत है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह भी कहा कि इस मामले में अगर एक प्रतिशत भी सच्चाई है तो उसको लेकर सरकार पूरी तरह से कटिबंध है उन्होंने कहा कि जिन लोगों द्वारा यह नए घटनाक्रम सामने रखा गया है उन लोगों से लगातार कहा जा रहा है कि वह सबूत लेकर आए उनके सबूत की जांच की जाएगी अगर वह तथ्यात्मक पाए जाते हैं तो जो भी उचित कार्रवाई होगी उसे किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने एसआईटी जांच को लेकर यह भी कहा कि जिन लोगों को उम्र कैद की सजा हो चुकी है कानून की सबसे सख्त सजा उन लोगों को हो चुकी है यदि इस मामले में कोई और व्यक्ति होता तो निश्चित तौर से वह उन लोगों का नाम जरूर लेते।
अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में वीआईपी के सवाल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह जो भी प्रसंग इस जांच में आया था पुलिस ने अपनी चार्ज शीट में कोर्ट में जमा किया है वहां से किस तरह से इन्वेस्टगेशन आगे बड़ी इन्वेस्टिगेशन का जो पार्ट है उसे कोई भी देख सकता है वह सभी के लिए खुला है उन्होंने कहा कि इस बात पर सवाल खड़ा करना कि अंकिता भंडारी ने आत्महत्या की है यह कहीं ना कहीं अपराधियों को दोष मुक्त करने का षड्यंत्र नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस लगातार प्रदेश में माहौल खराब करने का प्रयास कर रही है निश्चित तौर से उसका पर्दाफाश होगा और लोगों को जिस तरह से संवेदना और भावनाओं से खेलते हुए कांग्रेस इस मामले को दुष्प्रचारित कर रही है उसके खिलाफ जिस व्यक्ति को बदनाम किया जा रहा है वह कानूनी लड़ाई भी लड़ेंगे।
वहीं इसके अलावा सीबीआई जांच पर मुख्यमंत्री ने पहले से सस्पेंस बनाकर रखा उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच के सवाल पर वह आखरी में जवाब देंगे और अंकिता भंडारी केस के तमाम सवालों के जवाब देने के बाद जब आखिरी में मुख्यमंत्री से पूछा गया कि वह इस मामले में क्या सीबीआई जांच कराएंगे या फिर सरकार किस तरह से इस मामले में आगे कार्यवाही करेगी इसको लेकर उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि वह इस संवेदनशील मुद्दे पर सबसे पहले अंकिता भंडारी के माता और पिता से मिलेंगे और उनसे बात करेंगे वह क्या चाहते हैं। उनसे पूछेंगे और जो भी उनके माता-पिता की मांग होगी उसको पूरा करेंगे यानी की स्पष्ट है कि अगर अंकिता भंडारी के माता-पिता सीबीआई जांच की मांग करते हैं तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीबीआई जांच करवाने से इनकार नहीं किया है।
