गंगनहर में समाया घर का चिराग,दो दिन बाद भी ईशांत लापता,परिवार की आंखें नम।

गंगनहर में समाया घर का चिराग,दो दिन बाद भी ईशांत लापता,परिवार की आंखें नम।

रुड़की (हरिद्वार)-18 जनवरी 2026

गंगनहर ने एक हंसते-खेलते घर के चिराग को निगल लिया। दो दिन बीत जाने के बावजूद युवक का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। जल पुलिस, कोतवाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई हैं लेकिन परिजनों की आंखें अब भी अपने बेटे की राह ताक रही हैं। आपको बता दें कि मूल रूप से वृंदावन निवासी नेम सिंह भाटी अपने परिवार के साथ रुड़की के गणेशपुर क्षेत्र में किराए के मकान में रहते हैं। परिवार में एक बेटा ईशांत और एक बेटी हैं। बीते बृहस्पतिवार दोपहर ईशांत अपने दो दोस्तों के साथ मेवड़ मार्ग स्थित गंगनहर की पटरी पर बैठकर कुछ खा रहा था। इसी दौरान हाथ धोने के लिए ईशांत नहर में उतरा तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गंगनहर के तेज बहाव में बह गया। घटना के बाद से इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही जल पुलिस और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया गया लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी ईशांत का कोई पता नहीं चल सका है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां-बाप का दर्द हर किसी की आंखें नम कर रहा है। वहीं स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर जुटे हुए हैं और युवक की सलामती की दुआ कर रहे हैं।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि दो दिन पहले एक युवक गंगनहर में डूब गया था। जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च अभियान चला रही हैं। युवक की तलाश जारी है। फिलहाल प्रशासन की टीमें लगातार गंगनहर में युवक की तलाश में जुटी हैं फिलहाल परिजन भी उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!