टिहरी गढ़वाल में महिला शिक्षिका ने शिक्षक संघ के एक ब्लॉक अध्यक्ष पर लगाये गंभीर आरोप,कराया मुकदमा दर्ज।

टिहरी गढ़वाल में महिला शिक्षिका ने शिक्षक संघ के एक ब्लॉक अध्यक्ष पर लगाये गंभीर आरोप,कराया मुकदमा दर्ज।

टिहरी गढ़वाल-19 जनवरी 2026

टिहरी गढ़वाल जनपद की एक शिक्षिका ने प्राथमिक शिक्षक संघ के एक ब्लॉक अध्यक्ष पर मानसिक शोषण,मानसिक प्रताड़ना,शारीरिक संबंध बनाने का दबाव,आपत्तिजनक शब्द कहने और अश्लील फोटोज भेजने का आरोप लगाया है।महिला शिक्षिका ने थाना नई टिहरी में एफआईआर दर्ज करने के लिए शिकायती पत्र दिया है और न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ने शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की पुष्टि की है।

शिक्षिका ने शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि, शिक्षक संघ के अध्यक्ष ने फोन कॉल और व्हाट्सअप के माध्यम से शारीरिक संबंध बनाने जैसी अश्लील बातें कही और कई बार पैसों की मांग भी की, साथ ही अश्लील फिल्म भी भेजी गईं, जिससे वह और उसका परिवार काफी दिनों से प्रताड़ित और डरा हुआ है।

शिक्षिका ने आरोप लगाया कि, उसे काफी दिनों से प्रताड़ित किया जा रहा है और अब 4 महीने से वेतन भी रोक दिया गया है। जिससे उसकी आर्थिक स्थिति भी काफी कमजोर हो गई है। इस संबंध में कई बार उच्च अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर भी लगा चुकी हूं, लेकिन समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा उसका समायोजन भी काफी दूर के विद्यालय में कर दिया है। शिक्षिका का कहना है कि 29 साल उसे दुर्गम विद्यालय में सेवा करते हो गए हैं। शिक्षिका का कहना है कि वह पिछले एक साल से डिप्रेशन में है।

टिहरी गढ़वाल जिले के एसएसपी आयुष अग्रवाल का कहना है कि कोतवाली नई टिहरी में एक तहरीर प्राप्त हुई थी, जिसमें एक सरकारी विद्यालय में कार्यरत महिला अध्यापिका द्वारा शिक्षक संघ के अध्यक्ष पर कुछ आरोप लगाए गए हैं। आरोप अश्लील मैसेज भेजना, कुछ डिमांड करना, साथ ही कई तरह की कॉल कर परेशान करने से संबंधित हैं।इन आरोपों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब महिला सब इंस्पेक्टर द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य और सबूत सामने आएंगे,उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!