श्रीनगर में “बियोन्ड मेंटर -एआई इनबिल्ड कैरियर लैब” का शिक्षा मंत्री ने किया उदघाटन,विधार्थियों को मिलेगा अत्याधुनिक मार्गदर्शन,जल्द ही अन्य जनपदों में भी स्थापित होंगी लैब।

श्रीनगर में “बियोन्ड मेंटर -एआई इनबिल्ड कैरियर लैब” का शिक्षा मंत्री ने किया उदघाटन।

विधार्थियों को मिलेगा अत्याधुनिक मार्गदर्शन,जल्द ही अन्य जनपदों में भी स्थापित होंगी लैब।

श्रीनगर (गढ़वाल)-25 जनवरी 2026

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा की एक नई पहल के तहत पीएम श्री बालिका इंटर कालेज श्रीनगर गढ़वाल में “बियोन्ड मेंटर -एआई इनबिल्ड कैरियर लैब” का शुभारम्भ उत्तराखंड के शिक्षा एवं स्वास्थय मंत्री डाक्टर धन सिंह रावत द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए शिक्षामंत्री ने कहा कि आज के समय में कई बच्चे अपने कैरियर को लेकर असमंजस में रहते हैं।बच्चे पढ़ाई तो खुब मन लगा कर करते हैं, लेकिन कैरियर चुनने को लेकर सही मार्गदर्शन न होने से कई बार सही समय पर सही निर्णय लेने से चुक जाते हैं, जिससे महत्वपूर्ण समय की बर्बादी होती है । ऐसे में कैरियर काउंसलिंग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है, जिससे विधार्थियों को अपने सही कैरियर चुनने की तैयारी में मदद मिलती है।उन्होंने कहा की विधालय में “बियोन्ड मेंटर- एआई इनबेल्ड कैरियर लैब ” की शुरुआत होने से अब बच्चों को बेहतर माहौल ओर मदद मिल सकेगी।उन्होंने कहा की जल्द ही प्रदेश के अन्य जनपदों के विधालयों को भी इस सुविधा से जोडने की तैयारी है ,जिससे दूरस्थ क्षेत्र के विधार्थी भी इसका लाभ उठा सकेंगे।

इस अवसर पर “बियोन्ड मेंटर” के सीईओ सौरभ कुमार ने कहा की डिजिटल प्लेटफॉर्म छात्रों को उनके कैरियर से जुड़े विभिन्न विकल्पों की जानकारी प्रदान करता है, जिससे वे यह समझ सकें कि आगे किस दिशा में बढ़ना है और किन-किन क्षेत्रों में उनके लिए अवसर उपलब्ध हैं। विशेष रूप से जब छात्र कक्षा 9वीं से 12वीं के बीच होते हैं,तब सही दिशा मिलना अत्यंत आवश्यक हो जाता है ।जिसके लिए कैरियर काउंसलिंग और अनुभवी काउंसलर्स की आवश्यकता होती है।उन्होंने बताया की उत्तराखंड सरकार के “विद्यालयी शिक्षा विभाग” एवं “समग्र शिक्षा उत्तराखंड ” के सहयोग से “बियोन्ड मेंटर ” राज्य के अन्य स्कूलों में भी कैरियर लैब स्थापित कर विधार्थियों के लिए बेहतर माहौल तैयार करने का काम करेगा।

“बियोन्ड मेंटर” के राज्य परियोजना प्रमुख जगमोहन सिंह नेगी ने कहा की हम राज्य के छात्रों को बेहतरीन कैरियर अवसर प्रदान करने के लिए कटिबद्ध हैं।जल्द ही सीमान्त जनपद चमोली के ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण क्षेत्र के सरकारी विधालयों में भी लैब स्थापित कर विधार्थियों को बेहतर अवसर देने की कोशिश की जाएगी । कार्यक्रम में नोडल अधिकारी एनजीओ डॉ. बी.पी. मैंदोली सहित स्कूल के प्रधानाचार्य व शैक्षणिक स्टाफ के सदस्यगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!