रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी क्षेत्र में महिला की करंट की चपेट में आने से हुई मौत।

रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी क्षेत्र में महिला की
करंट की चपेट में आने से हुई मौत।

रुद्रप्रयाग-27 जनवरी 2026

गुप्तकाशी नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नाला में करंट लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुई जब महिला पेड़ पर चढ़कर पत्ती काट रही थी। तभी वो करंट के चपेट में आ गई। इस घटना के बाद केदारघाटी क्षेत्र में शोक की लहर है. जबकि, महिला के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक गुप्तकाशी में आर्यन हेलीपैड के पास महिला एक पेड़ पर चढ़कर चारा पत्ती काट रही थी, इसी दौरान वो पेड़ की एक टहनी पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई। ऐसे में करंट लगने से महिला पेड़ पर ही अचेत अवस्था में लटक गई। जिससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वहीं,आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस और विद्युत विभाग को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग गुप्तकाशी, पुलिस, एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची जहां विद्युत आपूर्ति बंद कर महिला को नीचे उतारा गया और सीधे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुप्तकाशी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की ओर से मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद लोग काफी दुखी हैं. उन्होंने इस घटना को झकझोर करने वाला बताया है. जहां महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वहीं पूरा इलाका शोक में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!