बर्फबारी के बाद औली हुआ पर्यटकों से गुलजार,औली में पर्यटकों की भीड़, जन्नत जैसी सजी औली की वादियां।

बर्फबारी के बाद औली हुआ पर्यटकों से गुलजार,औली में पर्यटकों की भीड़, जन्नत जैसी सजी औली की वादियां।

औली (चमोली)- 30 जनवरी 2026

बर्फबारी के बाद औली पर्यटकों से गुलजार नजर आ रहा है.बर्फबारी के बाद औली की वादियां बेहद खूबसूरत हो गई हैं.चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछी है,जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक औली पहुंच रहे हैं.पर्यटक यहां बर्फ में स्कीइंग सीख रहे हैं और प्रकृति के इस सुंदर नजारे का भरपूर आनंद ले रहे हैं.औली में जबरदस्त बर्फबारी हुई है,और बर्फबारी के बाद यहां के नजारों में चार चांद लग गए हैं. पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी है, जो बर्फ का आनंद लेने के लिए यहां पहुंचे हैं. कोई स्कीइंग कर रहा है, तो कोई बर्फ में खेलने का आंनद ले रहा है.बर्फबारी के बीच औली की वादियां और भी सुंदर हो गई हैं, और यहां का नजारा देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो रहा है.पर्यटकों का कहना है कि वे यहां की बर्फ में स्कीइंग सीखकर बहुत ही खुश हैं,और यहां का आनंद ले रहे हैं।

मौसम विभाग ने एक बार फिर से भारी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है,जिससे औली की खूबसूरती और बढ़ जाएगी.मौसम विभाग के बर्फबारी के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन भी पूरी तरह से तैयार है,और सड़क मार्गों को खोलने के लिए मशीनरी तैनात की गई है। बता दें कि बर्फबारी के बाद औली की इस जबरदस्त बर्फबारी का आनंद लेने के लिए यहां कई राज्यों से पहुंचे पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है, जिससे पर्यटन व्यवसाय और होटल व्यवसाइयों के चेहरे भी खिले हुए नजर आ रहे हैं।

बर्फबारी के बाद उत्तराखंड में मशहूर पर्यटन स्थल और देश दुनिया में स्कीइंग के लिए जाने जाना वाला हिम क्रीड़ा स्थल औली इन दिनों किसी जन्नत से कम नहीं दिखाई दे रही है. यहां जमकर बर्फबारी के बाद औली की समूची वादियां जबरदस्त बर्फ की आगोश में आ गई है और चटक धूप खिलने के साथ ही यहां की खूबसूरती पर चार चांद और लग जाते है. यहां की वादियां इस समय देखते ही बन रही है. जहां नजर घुमाओ खूबसूरत नजारे और बर्फ से लकदक औली दिखाई दे रहा है, तो बढ़ती पर्यटकों की भीड़ औली के कोने कोने में देखने को मिल रही है हर कोई यहां पहुंचकर चियर लिफ्ट स्कीइंग और हाइकिंग का आनंद उठाता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि एक बार फिर मौसम बदलना शुरू हो गया है.

बर्फबारी के बाद औली में मकान पेड़ पौधे स्की स्लोप सहित सब कुछ जबरदस्त बर्फ की आगोश में आ गया है वही औली की वादियां धूप की रोशनी के बीच सफेद बर्फ हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रही है पर्यटकों का जमावड़ा हर तरफ दिख रहा है. जहां औली जबरदस्त बर्फ के बीच जन्नत सी दिख रही है वही यहां पहुंचे पर्यटक औली पहुंचने के बाद यहां स्कीइंग का जमकर आनंद उठा रहे है. औली के स्कीइंग स्लोप पर भारी पर्यटकों की भीड़ देखने को मिल रही है कोई स्कीइंग करता हुआ या चियर लिफ्ट से औली की वादियों का हवा हवाई सफर कर अपने औली ट्रिप का आनंद उठा रहा है तो चियर लिफ्ट में टिकटों के लिए भारी पर्यटकों का जमावड़ा यहां देखने को मिल रहा है बर्फबारी होते ही औली में हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं क्योंकि लम्बे समय से हर किसी को इस बर्फबारी का इंतजार था अब हुई तो औली एक बार फिर सबकी पसंदीदा जगह बन गई मानो यहां की यह तस्वीर रोजाना इसी तरह देखने को मिलती हो.

बर्फबारी हुई तो औली में पर्यटकों का तांता लगना शुरू हो गया लेकिन सड़क मार्ग पूरी तरह न खुलने से दिक्कतों के साथ जाम और समय पर औली पहुंचना पर्यटकों के लिए मुश्किल हो रहा है जाम की स्थिति ऐसी है कि एक गाड़ी फंसी नहीं की घंटों जाम खुलने का नाम नहीं ले रहा औली आने वाले पर्यटक समय पर औली पहुंच गए तो आनंद उठाते नजर आ रहे हैं लेकिन जो जाम में फंस रहे है वह औली कब पहुंचेंगे यह भी पता नहीं चल पा रहा है हालांकि फोर बाय फोर गाड़ियां चल रही लेकिन जाम की स्थिति ऐसी है कि सभी के पहिए तीन दिन बाद भी थमे से नजर आ रहे हैं जोशीमठ से 4 किलोमीटर दूर सुनील से ही औली तक सड़क पूरी तरह बर्फ की आगोश में ओर पाले की परत जमने के कारण जगह जगह जाम और गाड़ियों की लंबी लाइन देखने को मिल रही है. हालांकि दिसंबर से प्रशाशन द्वारा बर्फबारी सड़क मार्ग खोलने सहित पर्यटकों को किस प्रकार की सुविधा आसानी से मिल सके इन सब पर बैठक का दौर शुरू हो जाता है लेकिन जब बर्फ आती तो सारी व्यवस्थाएं धरी की धरी रह जाती है।

वही एक बार फिर से मौसम के करवट बदलने के आसार नजर आ रहे हैं. बताते चले कि मौसम विभाग ने भी आने वाली 31 जनवरी और 1 फरवरी को पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जाताया है, ऐसे में मौसम भी करवट बदलता हुआ नजर आ रहा है तो वही जोतिर्मठ में पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है इस बार जोतिर्मठ में भी बर्फबारी हुई तो कड़ाके की ठंड भी यहां देखने को मिल रही है ऐसे में बाजार में चाक चौराहे पर अलाव की व्यवस्था तो है लेकिन धूप ढलने के बाद और धूप आने तक जबरदस्त ठंड का प्रकोप यहां देखने को मिल रहा है हालांकि हर कोई बर्फबारी से उत्साहित है, लेकिन धूप ढलने के बाद हर कोई कमरों में बंद या फिर अलाव सेकता हुआ नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!