देहरादून के मच्छी बाजार इलाके में 23 वर्षीय युवती की हत्या से हड़कंप,आरोपी मौके से हुआ फरार।

देहरादून के मच्छी बाजार इलाके में 23 वर्षीय युवती की हत्या से हड़कंप,आरोपी मौके से हुआ फरार।

देहरादून-02 फरवरी 2026

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां एक युवती के मर्डर से हड़कंप मचा हुआ है। 23 साल की युवती की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई है। ये घटना नगर कोतवाली क्षेत्र में हुई है।

देहरादून के नगर कोतवाली क्षेत्र में मच्छी बाजार इलाके में एक 23 साल की युवती की निर्मम हत्या कर दी गई है। हत्या आरोपी ने युवती की गर्दन काटकर इस वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि 23 वर्षीय युवती घर से निकली थी। बाहर एक युवक से बातचीत के दौरान उस पर हमला हुआ। इस जघन्य हत्याकांड के बाद इलाके में हड़कंप मचा है तो लोगों में भारी आक्रोश भी वयाप्त है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने युवती पर चापड़ से हमला किया था। युवती का गला इतनी बुरी तरह कट गया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम मौजूद है. पुलिस बल तैनात किया गया है।आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। इस घटना के विरोध में इलाके के बाजार की सभी दुकानें बंद हो गई हैं। लोग पुलिस से हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

पुलिस ने मौके से सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं।घटना से नाराज़ स्थानीय लोगों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कई दिन से पीछा कर रहा था हत्या आरोपी⤵️

पुलिस अनुसार पूछताछ में पता चला है कि काफी दिनों से आकाश कुमार, गुंजन का पीछा कर रहा था। इसको लेकर कुछ दिन पहले दोनों के बीच बहस भी हुई थी। गुंजन पिछले 5 से 6 सालों से दूल्हे के कपड़ों की दुकान में काम करती थी।

हत्या आरोपी आकाश कुमार ने कुछ दिन पहले गुंजन को धमकी भी दी थी। गुंजन ने इसको लेकर खुड़बुड़ा चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस के ढीले रवैए के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। इससे आरोपी आकाश कुमार के हौसले बुलंद हो गए। उसे शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस का खौफ भी नहीं रहा।

दो दिन पहले धमकी दी थी, पुलिस ने शिकायत के बावजूद नहीं की कार्रवाई⤵️

ये भी पता चला है कि गुंजन और हत्या आरोपी आकाश कुमार के बीच पहले दोस्ती थी। जब आकाश की शादी हो गई तो गुंजन ने उसका साथ छोड़ते हुए बातचीत भी बंद कर दी थी। इसके बावजूद आकाश उसका पीछा करता रहता था। इस दौरान दो दिन पहले उसने गुंजन को जानमाल की धमकी दी तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस सुस्त रही,आखिरकार आरोपी आकाश ने गुंजन की जान ले ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!