देहरादून में युवती हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई,चौकी प्रभारी निलंबित।
देहरादून-03 फरवरी 2026
कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई युवती की हत्या के मामले में पुलिस महकमे ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। प्रकरण में चौकी स्तर पर लापरवाही सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने चौकी प्रभारी खुड़बुड़ा के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं।
प्रथमदृष्टया लापरवाही पाए जाने पर चौकी प्रभारी को पहले लाइन हाजिर किया गया था और पूरे मामले की प्राथमिक जांच क्षेत्राधिकारी नगर को सौंपी गई थी। क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा प्रस्तुत जांच रिपोर्ट में चौकी प्रभारी की लापरवाही की पुष्टि होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने उ0नि0 प्रद्युमन नेगी, चौकी प्रभारी खुड़बुड़ा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई युवती की हत्या के प्रकरण में प्रथमदृष्टया चौकी स्तर पर लापरवाही परिलक्षित होने पर एसएसपी देहरादून द्वारा चौकी प्रभारी खुड़बुड़ा को लाइन हाजिर करते हुए पूरे प्रकरण की प्राथमिक जांच क्षेत्राधिकारी नगर को सौंपी गई थी, क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा दी गई रिपोर्ट में प्रकरण में प्रथमदृष्टया चौकी प्रभारी की लापरवाही परिलक्षित होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उ.नि. प्रद्युमन नेगी, चौकी प्रभारी खुड़बुड़ा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
