शिवाजी नगर में प्रीति रावत की हत्या में इस्तेमाल देसी तमंचे व स्कूटी को पुलिस ने किया बरामद।

शिवाजी नगर में प्रीति रावत की हत्या में इस्तेमाल देसी तमंचे व स्कूटी को पुलिस ने किया बरामद।

ऋषिकेश-04 फरवरी 2026

शिवाजी नगर में प्रीति रावत की हत्या के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने प्रीति रावत की हत्या में इस्तेमाल देसी तमंचे को बाबा काली कमली के बगीचे से बरामद कर लिया है। तमंचे के अंदर ही गोली का खोखा भी फंसा हुआ पुलिस को मिला है। हत्या करने के बाद फरार होने के लिए जिस स्कूटी का सुरेश गुप्ता ने इस्तेमाल किया, वह स्कूटी भी पुलिस के कब्जे में आ गई है। फिलहाल पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी सुरेश गुप्ता को न्यायालय में पेश करने के बाद कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने मामले में अग्रिम जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है। यह अहम जानकारी देते हुए एसपी देहात जया बलूनी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी सुरेश गुप्ता पुलिस के सवालों को लेकर गुमराह करता रहा। जिसमें सबसे अहम सवाल हत्या में इस्तेमाल देसी तमंचे की बरामदगी का था। लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाई तो सुरेश गुप्ता टूट गया और उसने हत्या में इस्तेमाल देसी तमंचे को मौके पर जाकर खुद बरामद करवाया। देसी तमंचा एम्स के पास बाबा काली कमली के बगीचे में पुलिस को मिला है। यह तमंचा सुरेश गुप्ता ने प्रीति की हत्या करने के बाद स्कूटी से ऋषिकेश की ओर जाते समय काली कमली के बगीचे में फेंका था। अब पुलिस का फोकस सुरेश गुप्ता को देसी तमंचा उपलब्ध कराने वाले पर बना है। पुलिस को जो नाम सुरेश गुप्ता ने बताया है पुलिस उसकी तस्दीक कर रही है। जल्दी ही तमंचा उपलब्ध कराने वाले की भी गिरफ्तारी करने का दावा एसपी ने किया है। जरूरत पड़ने पर सुरेश गुप्ता की पीसीआर लेकर और गहन पूछताछ की बात भी कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!