उत्तराखंड में मतदाता मैपिंग अभियान तेज,77.5 प्रतिशत मतदाताओं की प्रक्रिया पूरी।

उत्तराखंड में मतदाता मैपिंग अभियान तेज,77.5 प्रतिशत मतदाताओं की प्रक्रिया पूरी।

देहरादून-07 फरवरी 2026

उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए मतदाता मैपिंग अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है। राज्य में बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क स्थापित किया जा रहा है, ताकि मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाया जा सके।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे के अनुसार, वर्तमान तिथि तक लगभग 77.5 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग की कार्रवाई पूर्ण हो चुकी है, जबकि शेष मतदाताओं से संपर्क के लिए अभियान जारी है।उन्होंने बताया कि यदि कोई मतदाता मैपिंग से छूट गया है, तो वह दोबारा अपने बीएलओ से संपर्क कर सकता है। इसके लिए बीएलओ द्वारा घर पर आने के अलावा “बुक अ कॉल विद योर बीएलओ” जैसे ऑनलाइन माध्यम भी उपलब्ध हैं। इसके साथ ही बूथ अवेयरनेस ग्रुप, बूथ लेवल एजेंट, सामाजिक प्रतिनिधि, अन्य विभागों के कर्मचारी या निर्वाचित प्रधानों के माध्यम से भी जानकारी साझा की जा सकती है। फरवरी तक चलने वाले इस अभियान के दौरान शेष सभी मतदाताओं की मैपिंग पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही, भविष्य में छूटने वाले मतदाता फॉर्म छह, आठ या सात के माध्यम से नाम जोड़ने, स्थानांतरण या विलोपन की प्रक्रिया भी पूरी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!