यूपीसीएल ने शैडो फैक्स को रौंदकर,मां पाथावार नंदा किर्केट टूर्नामेंट पर किया कब्जा,01 लाख की धनराशि के साथ ट्रॉफी की अपने नाम।
गैरसैंण- 08 फरवरी 2026
शंखनाद ग्रुप द्वारा आयोजित मां पाथावार नंदा किर्केट टूर्नामेंट का आज फाइनल मुकाबले के साथ ही समापन हो गया। 8 जनवरी से आयोजित इस टूर्नामेंट में कुल 40 टीमों ने प्रतिभाग किया था। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज यूपीसीएल गैरसैंण व शैडो फैक्स के मध्य खेला गया। यूपीसीएल गैरसैंण ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी टीम शेडौ फैक्स को 243 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शेडौ फैक्स मात्र 129 रन बनाकर आल आउट हो गई.यूपीसीएल ने 124 रनों से जीत हांसिल कर 1 लाख रुपये नगद पुरुस्कार के साथ ट्राफी पर अपना कब्जा जमाया। उपविजेता टीम शेडौ फैक्स को 51 हजार रुपये का नगद पुरुष्कार व ट्रॉफी प्रदान की गई।
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला यूपीसीएल गैरसैंण व शेडौ फैक्स के बीच खेला गया। शेडौ फैक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैंसला लेते हुए यूपीसीएल गैरसैंण को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। वहीं,पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपीसीएल की टीम ने 18 ओवरों में 243 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शेडौ फेन मात्र 129 रन बनाकर आल आउट हो गई। शानदार बल्लेबाजी व गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए यूपीसीएल ने 129 रनों से जीत हांसिल की। यूपीसीएल टीम के आयुष ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए 10 छक्के व 4 चोक्के लगाकर 83 रनों की पारी खेली,तो वहीं यूपीसीएल के शुभम शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच रहे।
वहीं पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले शेडौ फैक्स टीम के अमित जोशी मैन ऑफ द सीरीज,उदयीमान खिलाड़ी जीआईसी भराड़ीसैण के युवा बल्लेबाज शिवम, बेस्ट बैट्समैन रावत टेंट हाउस टीम के सूरज पुरोहित,बेस्ट कीपर फ्रेंड्स क्लब माईथान टीम के हरेंद्र सिंह बिष्ट, बेस्ट फील्डर नगर पंचायत टीम के मोहन भंडारी व बेस्ट बॉलर यूपीसीएल टीम के शिवम नैलवाल रहे।
टूर्नामेंट के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत के अध्यक्ष मोहन भंडारी व विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत के सभासद व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान मोहन भंडारी ने कहा कि वो टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए पूरी आयोजन समिति को बधाई व शुभकामनाएं देते हैं,उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से क्षेत्रीय प्रतिभाओं को निखरने के लिए एक बेहतरीन प्लेटफार्म मिल रहा है,उन्होंने आयोजन समिति को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया व क्रिकेट मैदान को और बेहतर बनाने की बात कही।
वहीं,शंखनाद ग्रुप के अध्यक्ष पंकज गैडी ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार प्रकट किया व इस सफल आयोजन के लिए उन्होंने पूरी आयोजन समिति की कार्यकारणी व सहयोगकर्ताओं का आभार जताया।
इस अवसर पर अपनी शानदार कमेंट्री से दर्शकों को मैच का आंखों देखा हाल सुनान वाले मशहूर कॉमेंटेटर जगदीश ढोंडियाल (जेपी), इंग्लिश कॉमेंटेटर प्रेम रावत,पुष्कर पंवार,जगदीश टम्टा,आयोजन समिति के संरक्षक सुरेन्द्र नेगी,सचिव गौरव मोनू, उपाध्यक्ष संदीप पंत,कोषाध्यक्ष महावीर कंडारी,मनीष गौड़,सौरभ तोपाल,सतीश थपलियाल,मोहन पंत,सतेंद्र रावत,नरेंद्र सिंह नेगी,हिमांशु साह,मोहन नेगी,मयंक साह,आदि मौजूद रहे।
