हल्द्वानी में एसडीएम कोर्ट पर धरना,पार्षद रवि जोशी के समर्थन में पहुंचे विधायक सुमित हृदयेश।

हल्द्वानी में एसडीएम कोर्ट पर धरना,पार्षद रवि जोशी के समर्थन में पहुंचे विधायक सुमित हृदयेश।

हल्द्वानी-09 फरवरी 2026

हल्द्वानी में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर आज उस समय माहौल गरमा गया, जब पार्षद रवि जोशी जनता की समस्याओं को लेकर एसडीएम कोर्ट परिसर में धरने पर बैठ गए। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों हल्द्वानी के एसडीएम राहुल शाह का 19 तारीख को ही ट्रांसफर हो गया था, जिसके बाद से कई जरूरी काम लंबित पड़े हैं और आम लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीन,प्रमाण पत्र,राजस्व और अन्य प्रशासनिक मामलों से जुड़े काम समय पर नहीं हो पा रहे हैं, जिससे लोगों को बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।इसी समस्या को लेकर पार्षद रवि जोशी ने आज एसडीएम कोर्ट में धरना शुरू किया और प्रशासन से जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की।

धरने के दौरान रवि जोशी ने केंद्र और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने सांसद अजय भट्ट के उस बयान पर तंज कसते हुए कहा कि अगर काम न हो रहा हो तो ‘हे राम जय जय राम’ बोलने से जनता की समस्याएं हल नहीं होंगी,बल्कि जमीनी स्तर पर काम होना जरूरी है।उनका कहना था कि जनता ने जनप्रतिनिधियों को समस्याओं का समाधान कराने के लिए चुना है,न कि केवल आश्वासन सुनने के लिए।

धरने की सूचना मिलने के बाद विधायक सुमित हृदयेश भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी जनता को हो रही परेशानियों का जिक्र किया। विधायक ने कहा कि प्रशासनिक बदलाव का असर सीधे आम लोगों पर नहीं पड़ना चाहिए और अधिकारियों को वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि जनता के जरूरी काम प्रभावित न हों। इस पूरे मामले ने हल्द्वानी की प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस धरने के बाद कितनी जल्दी व्यवस्था को पटरी पर लाता है और जनता को राहत मिल पाती है या नहीं। फिलहाल, लोगों की मांग है कि एसडीएम कार्यालय में लंबित कार्यों को जल्द निपटाया जाए और आम जनता को राहत दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!