हल्द्वानी में युवक-युवती की सिर कुचलकर हत्या, डबल मर्डर से सनसनी।

हल्द्वानी में युवक-युवती की सिर कुचलकर हत्या, डबल मर्डर से सनसनी।

हल्द्वानी- 12 फरवरी 2026

हल्द्वानी बरेली रोड स्थित मंडी क्षेत्र में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां एक युवक और युवती के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुए। दोनों शवों के सिर कुचले हुए थे.मंडी में सुबह काम के लिए पहुंचे मजदूरों और व्यापारियों ने जब शवों को देखा, तो तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सार्वजनिक स्थान पर दो शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और उच्च अधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

दोनों शवों मृतक लड़का और लड़की की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि वे मंडी परिसर में कब और कैसे पहुंचे। स्थानीय थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों का भी मिलान किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिनाख्त के बाद ही मामले की गुत्थी सुलझ पाएगी। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ अमित कुमार और कोतवाल विजय मेहता सहित भारी पुलिस बल पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण जा रहा है आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पत्थरों से कुचलकर हत्या, चेहरे बुरी तरह क्षतिग्रस्त⤵️

हल्द्वानी शहर में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मंडी परिसर के अंदर एक युवक और युवती के खून से सने शव बरामद हुए। दोनों की बेरहमी से पत्थरों से कुचलकर हत्या की गई है। शवों के चेहरे इस कदर क्षत-विक्षत थे कि मौके पर पहचान करना बेहद मुश्किल हो रहा है।यात्रा की गाइड और यात्रा की जानकारी

सुबह काम पर पहुंचे श्रमिकों ने देखा शव⤵️

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंडी क्षेत्र में सुबह काम पर पहुंचे श्रमिकों की नजर सबसे पहले शवों पर पड़ी। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर को घेरकर जांच शुरू कर दी गई।

पहचान की कोशिश जारी⤵️

पुलिस के मुताबिक, युवती की उम्र लगभग 20 से 22 वर्ष और युवक की करीब 25 वर्ष आंकी जा रही है। युवक की जेब से अल्मोड़ा जिले से संबंधित एक आईडी कार्ड बरामद हुआ है, जिसके आधार पर पहचान की पुष्टि की जा रही है। वहीं युवती की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है।

देर रात की आशंका, पत्थरों से वार⤵️

घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए प्रारंभिक अनुमान है कि हत्या देर रात की गई। मौके पर बड़े पत्थर मिले हैं, जिनका इस्तेमाल वारदात में किया गया प्रतीत होता है। युवक की जेब से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद होने की सूचना है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

वरिष्ठ अधिकारी मौके पर⤵️

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ अमित कुमार और कोतवाल विजय मेहता सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

हर एंगल से जांच⤵️

डबल मर्डर की इस वारदात ने शहर में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। व्यस्त मंडी क्षेत्र में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस प्रेम प्रसंग, आपसी रंजिश या अन्य संभावित कारणों सहित सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारण और समय का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!