स्मार्ट मीटर के खिलाफ हरिद्वार में कांग्रेस कि रैली,हरीश रावत ने स्मार्ट मीटर को बताया चीटर मीटर।

स्मार्ट मीटर के खिलाफ हरिद्वार में कांग्रेस कि रैली,हरीश रावत ने स्मार्ट मीटर को बताया चीटर मीटर।

हरिद्वार-28 फरवरी 2026

उत्तराखंड सरकार के द्वारा बिजली बिलों पर सरकार चार्ज में स्मार्ट मीटर के विरोध में हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत के द्वारा सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ पद यात्रा निकली गई, जिसमे उनके पिता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ हरिद्वार लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत के साथ गणेश गोदियाल भीं मौजूद रहे,पदयात्रा हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के पंजनहेड़ी गॉव से शुरू होकर कनखल स्थित विद्युत वितरण उपखंड जगजीतपुर पर समाप्त हुई जहाँ विधायक अनुपमा रावत और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा एसडीएम को ज्ञापन सौपा।

इस अवसर पर अनुपमा रावत ने कहा कि विद्युत विभाग मनमानी पर उतारू है घरेलू एवं कमर्शियल बिजली दरों में भारी बढ़ोतरी के साथ सरचार्ज भी वसूला जा रहा है मनमानी तरीके से स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं मात्र 5000 का बिल बकाया होने पर भी विद्युत विभाग के अधिकारी लोगों के घरों में घुसकर कनेक्शन काट रहे हैं जुर्माना लगाकर उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है इसके विरोध में आज नूरपुर पंजनहेडी से बुद्धिमता मंदिर स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय तक रैली निकालकर विरोध दर्ज कराया गया उसके बाद उनके द्वारा एसडीम को इस संबंध में ज्ञापन भी दिया गया है। उन्होंने बताया कि अगर कांग्रेस की सरकार आती है तो वह सबसे पहले काम स्मार्ट मीटर को हटाने के साथ-साथ सरचार्ज को हटाने का भी करेंगे।

वही इस मौके पर हरीश रावत ने स्मार्ट मीटर को चीटर मीटर बताते हुए कहा कि आज मात्र 26 दिनों में बिजली का बिल आ रहा है जिससे लोग खासे परेशान हैं सर चार्ज के नाम पर लोगों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं उन्होंने आज तीन सूत्रीय मांगों को लेकर पद यात्रा निकाली है जिसमें सबसे पहले है ना स्मार्ट मीटर दूसरा बिजली के बिलों में आधे की छूट और तीसरा हैं सरचार्ज माफ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का वादा है कि अगर आगामी चुनाव में कांग्रेस की सरकार आती है तो वह इन सभी वादों को पूरा करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!