जंगल में मिली अज्ञात महिला की लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाया,पति ही निकला कातिल।

जंगल में मिली अज्ञात महिला की लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाया,पति ही निकला कातिल।

देहरादून- 19 मार्च 2026

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। प्रेमनगर इलाके के मांडूवाला जंगल में मिली एक अज्ञात महिला की लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस हत्या का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि महिला का पहला पति ही निकला। एसएसपी दून के नेतृत्व में पुलिस ने कैसे जोड़ी कड़ियां और कैसे पहुंचा कातिल तक, देखिए इस रिपोर्ट में।

मामला देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है,जहां कुछ दिनों पहले मांडूवाला रोड स्थित बालासुंदरी मंदिर के पास एक अज्ञात महिला का शव बोरे में बंद मिला था। शव करीब 4 से 5 दिन पुराना था और चेहरा बुरी तरह खराब हो चुका था, जिससे शिनाख्त करना नामुमकिन लग रहा था। लेकिन दून पुलिस ने हार नहीं मानी। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस खुद इस मामले में वादी बनी और मृतका की पहचान के लिए एक विशाल अभियान छेड़ा जिसके बाद पुलिस बड़ी मुश्किल से मृतका की शिनाख्त कर पाई। मृतिका रूप मजदूरी का काम करते थे और उसका पहला पति रंजीत भी मजदूरी का ही काम करता है।

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका रूपा ने 4 साल पहले किसी और से शादी कर ली थी,जिसके बाद आरोपी पति ने भी दूसरी शादी कर ली। लेकिन एक साल पहले महिला अपने दूसरे पति को छोड़कर फिर से आरोपी के संपर्क में आ गई थी। एक महीने पहले वह अपनी 11 महीने की बच्ची के साथ देहरादून पहुंची और आरोपी पर दबाव बनाने लगी कि वह अपनी दूसरी पत्नी को छोड़कर उसके साथ रहे। इसी खींचतान और दबाव से तंग आकर आरोपी पति ने खौफनाक कदम उठाया और अपनी पहली पत्नी की हत्या कर लाश को बोरे में भरकर जंगलों में ठिकाने लगा दिया।फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!