क्षेत्र पंचायत निधि के काम वर्क आर्डर से कराने की गुहार,थराली के बीडीसी मेंबरों ने सीडीओ को सौंपा ज्ञापन।

क्षेत्र पंचायत निधि के काम वर्क आर्डर से कराने की गुहार,थराली के बीडीसी मेंबरों ने सीडीओ को सौंपा ज्ञापन।

गोपेश्वर-23 मार्च 2026
रिपोर्ट-रजपाल बिष्ट.

थराली के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने क्षेत्र पंचायत निधि से होने वाले कार्यों में वर्क आर्डर प्रणाली लागू करने की मांग की है। ज्येष्ट प्रमुख नवनीत रावत के नेतृत्व में बीडीसी मेंबरों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सीडीओ को सौंपा। ज्ञापन में पंचायत प्रतिनिधियों ने टेंडर प्रक्रिया पर सवाल उठाए और कहा कि क्षेत्र पंचायत निधि के कार्य वर्क आर्डर के जरिए संपादित किए जाने चाहिए।

ज्ञापन में कहा गया है कि थराली ब्लाॅक आपदा प्रभावित है। क्षेत्र पंचायत निधि से स्वीकृत कार्यों को टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से कराए जाने के कारण अनावश्यक बिलंब हो रहा है। इससे तमाम कार्य अनावश्यक रूप से अधर में लटक जा रहे है। इससे आपदा प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को झटका लग रहा है। ज्ञापन में ढाई लाख तक के कार्यों को टेंडर के बजाय वर्क आर्डर से करने की मांग करते हुए बीडीसी मेंबरों का कहना था कि कार्यों में तेजी तो आएगी ही अपितु गुणवत्ता को भी बल मिलेगा। वर्क आर्डर से निर्माण कार्यों में पारदर्शिता भी बनेगी तथा जरूरतमंद स्थानों पर काम तेजी से संपादित हो सकेंगे।

इस दौरान बीडीसी मेंबर पूनम देवी, दीपिका देवी, सुमन, मुन्नी देवी, बबीता देवी, पार्वती, मंगला, सुनीता, हेमा, वीरेंद्र सिंह, राजेश चैहान, नवनीत, कुंवर सिंह राठौर, दया कृष्ण देवरानी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!