विकासनगर-त्यूनी मार्ग पर पिकअप वाहन टोंस नदी में गिरा,चालक की दर्दनाक मौत।

विकासनगर-त्यूनी मार्ग पर पिकअप वाहन टोंस नदी में गिरा,चालक की दर्दनाक मौत।

विकासनगर (देहरादून)-25 मार्च 2026

एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई है,जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कालसी क्षेत्र अंतर्गत कोठी इछाड़ी रोड, लालढांग के समीप एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरकर नदी में जा समाया। जिसमे वाहन चालक की दर्दनाक मौत हो गई।

हरिपुर-कोटी-इच्छाड़ी-त्यूनी मोटर मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जहां लालढांग के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर नदी में समा गई. जिसमें वाहन चालक की मौके पर मौत हो गई. वहीं, एसडीआरएफ की टीम ने बमुश्किल रेस्क्यू कर शव को सड़क तक लाया, फिर आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, बीती देर शाम एक पिकअप वाहन संख्या UK 16 CA 2478 विकासनगर से परचून का सामान लेकर त्यूनी के लिए निकला था। तभी विकासनगर-हरिपुर-कोटी-इच्छाड़ी-त्यूनी मोटर मार्ग पर लालढांग के पास वाहन अनियंत्रित हो गया. जिससे वाहन सड़क से करीब 200 मीटर नीचे सीधे टोंस नदी में जा गिरा।

हादसे में वाहन चालक की मौके पर मौत हो गई, लेकिन हादसे की सूचना बुधवार को मिली। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही कालसी थाना पुलिस और डाकपत्थर से एसडीआरएफ अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुए, जहां टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया. जिसके तहत टीम रस्सियों के सहारे खाई में उतरी। जहां नीचे जाकर वाहन में फंसे चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई चुकी थी। इसके बाद उसके शव को खाई से बाहर निकाला गया। फिर पोस्टमार्टम समेत अन्य कार्रवाई के लिए शव पुलिस को सौंप दिया गया. बताया जा रहा है कि चालक रातभर वाहन में फंसा रहा। आशंका जताई जा रही है कि फंसे होने की वजह से वो बाहर नहीं निकल पाया, जिससे उसकी जान गई हो।

अजय भाटी पुत्र दिलेराम भाटी (उम्र 26 वर्ष), निवासी- अंबाड़ी, विकासनगर
कालसी थानाध्यक्ष अरविंद चौधरी ने बताया कि एक पिकअप वाहन मंगलवार को शाम के समय विकासनगर से त्यूनी जा रहा था। देर रात हरिपुर-कोटी-इच्छाड़ी मोटर मार्ग पर लालढांग के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसकी सूचना बुधवार को कालसी थाने को मिली,इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू चलाकर घटनास्थल से एक व्यक्ति का शव निकाला। अब शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!