रुड़की में पड़ोस में रहने वाले युवक पर नाबालिग से नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का आरोप।

रुड़की में पड़ोस में रहने वाले युवक पर नाबालिग से नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का आरोप।

रुड़की (हरिद्वार)-25 मार्च 2026

हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक पर पड़ोस की ही रहने वाली नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर होटल ले जाने और नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि पिरान कलियर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी है,तहरीर में बताया गया है कि उनके पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर एक होटल में ले गया,जिसके बाद युवक ने उनकी बेटी को कोई नशीला पदार्थ पिला दिया जिससे वह बेसुध हो गई। आरोप है कि इसके बाद आरोपी द्वारा उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। वहीं पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी युवक ने दुष्कर्म के दौरान किशोरी की आपत्तिजनक वीडियो भी बनाई है। किशोरी के होश में आने के बाद आरोपी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। इसके बाद किशोरी डरी-सहमी अपने घर पहुंची और अपने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पिरान कलियर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां की तरफ से तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रविन्द्र कुमार ने कहा कि पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!