देहरादून में कार को रोकने के लिए टायर पर की गई फायरिंग में मॉर्निंग वॉक कर रहे 70 वर्षीय रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लगी गोली,उपचार के दौरान हुई मौत।

देहरादून में कार को रोकने के लिए टायर पर की गई फायरिंग में मॉर्निंग वॉक कर रहे 70 वर्षीय रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लगी गोली,उपचार के दौरान हुई मौत।

ओवरटेकिंग के विवाद में कार को रुकवाने के लिए अभियुक्तो द्वारा दूसरी कार के टायरों पर गोली चलाकर गाडी को रोकने की की जा रही थी कोशिश।

देहरादून-30 मार्च 2026

देवभूमि कहे जाने वाला व अपनी शांत वादियों के लिए पहचाने जाने वाला उत्तराखंड अब धीरे-धीरे क्राइम भूमि बनता जा रहा है.आये दिन बलात्कार,मर्डर,मारपीट आदि की घटनाएं आम हो चलीं है। लगता है मानो अपराधियों के मन से कानून का ख़ौफ़ गायब हो गया है। आये दिन हो रही इस प्रकार की घटनाओं से जहां अपराधी पुलिस के इकबाल को चुनोती देते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं, आम जनता भी डर व भय के साये में जीने को मजबूर है।

गोलीबारी का एक मामला आज सुबह देहरादून के जोहड़ी,गांव से आया है जहां आज सुबह कंट्रोल रूम को जोहड़ी,गांव मे फायरिंग की सूचना मिली, सूचना पर कंट्रोल रूम द्वारा उच्च अधिकारियों और राजपुर थाना को अवगत कराया गया। घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून,एसपी सिटी व अन्य अधिकारी एवं राजपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। घटना के संबंध में जानकारी करने पर मालूम हुआ कि मसूरी रोड पर मालसी के पास गाड़ी को पास न देने को लेकर एक दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर कार व एक स्कॉर्पियो N कार में सवार व्यक्तियों के बीच विवाद हो गया था, जिसमें स्कॉर्पियो N में सवार व्यक्तियों द्वारा फॉर्च्यूनर कार का पीछा करते हुए उसे रुकवाने के लिए उसके टायरो पर फायरिंग की गई। फायरिंग की घटना में सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति को गोली लग गई,जिसे तत्काल उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया। पुलिस द्वारा जानकारी दी गई कि,मॉर्निंग वॉक के दौरान लगी गोली से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान चिकित्सालय में मृत्यु हो गई पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना में फॉर्च्यूनर वाहन राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोहड़ी गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया,जिसके बाद स्कॉर्पियो कार में सवार व्यक्तियों द्वारा फॉर्च्यूनर कार में सवार व्यक्तियों के साथ मारपीट करते हुए कार को क्षतिग्रस्त कर दिया।इस घटना में फॉर्च्यूनर कार में सवार 2 व्यक्तियों को चोटें आई है, जिन्हें उनके साथियों द्वारा उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं घटना के बाद स्कॉर्पियो कार में सवार सभी व्यक्ति मौके से फरार हो गए।

एसएसपी देहरादून व अन्य अधिकारियो द्वारा अस्पताल जाकर घटना से संबंधित व्यक्तियों से जानकारी ली गई,घटना में शामिल अभियुक्तो की तलाश के लिए एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर संपूर्ण जनपद में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है,व घटनास्थल व आसपास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी कार सवार व्यक्तियों के संबंध में जानकारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!