नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला शातिर रिहान को किया गिरफ्तार।

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला शातिर रिहान को किया गिरफ्तार।

ऋषिकेश-17 अप्रैल 2026

कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कंप्यूटर क्लास जाने के बहाने घर से लापता हुई एक 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। जिस पर दुष्कर्म और पोक्सो अधिनियम के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार बीती 15 अप्रैल को बनखण्डी निवासी एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उनकी 17 वर्षीय बेटी कंप्यूटर क्लास के लिए घर से निकली,लेकिन वापस नहीं लौटी। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि आज पुलिस ने धनौरी पुल कलियर रोड क्षेत्र से बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। मौके से पुलिस ने एक युवक को भी हिरासत में लिया, जिसकी पहचान रिहान निवासी मंगलौर हरिद्वार के रूप में हुई। पूछताछ और जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी रिहान नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। जांच के दौरान पीड़िता के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। फिलहाल बयान दर्ज करने के बाद पीड़िता को उसके परिजनों के हवाले कर दिया है और आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!