रुड़की से बहला फुसलाकर ले जाई गई नाबालिग बैंगलोर से बरामद,भीख मंगवाने व गलत धंधे की साजिश नाकाम।

रुड़की से बहला फुसलाकर ले जाई गई नाबालिग बैंगलोर से बरामद,भीख मंगवाने व गलत धंधे की साजिश नाकाम।

रुड़की (हरिद्वार)-19 अप्रैल 2026

ऑपरेशन प्रहार के तहत रुड़की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। रुड़की से बहला-फुसलाकर कर्नाटक ले जाई गई 14 साल की मासूम को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपी महिला बच्ची को भीख और गलत धंधे में धकेलने की साजिश रच रही थी लेकिन पुलिस की मुस्तैदी ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। मामला पिरान कलियर थाना क्षेत्र का है जहां 9 अप्रैल को एक महिला 14 वर्षीय बच्ची को कपड़े दिलाने के बहाने अपने साथ ले गई और फिर वापस नहीं लौटी।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने आरोपी की लोकेशन दिल्ली, लखनऊ और मध्यप्रदेश होते हुए कर्नाटक के बैंगलोर में ट्रेस की। 16 अप्रैल को हरिद्वार पुलिस की टीम कर्नाटक पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी महिला को गिरफ्तार कर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी महिला बच्ची को बड़े शहरों में भीख मंगवाने और गलत धंधे में धकेलने की योजना बना रही थी। बच्ची की मां बेहद गरीब और बीमार है, जो भीख मांगकर अपने बच्चों का पालन-पोषण करती है। बेटी के सकुशल लौटने से परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। पुलिस की तत्परता से एक बड़ी वारदात टल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!