उधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 करोड़ 80 लाख रुपये का 558 किलो गांजा बरामद,3 तस्कर गिरफ्तार।

उधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 करोड़ 80 लाख रुपये का 558 किलो गांजा बरामद,3 तस्कर गिरफ्तार।

उधमसिंहनगर-19 अप्रैल 2026

उत्तराखंड में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के नेतृत्व में की गई संयुक्त कार्रवाई में लगभग 558.78 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 करोड़ 80 लाख रुपये आंकी गई है।

एसओजी रुद्रपुर और रुद्रपुर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। तस्कर गांजे की इस बड़ी खेप को सुतली के गट्ठरों के बीच छिपाकर एक कैंटर वाहन के माध्यम से उड़ीसा से उधमसिंहनगर ला रहे थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन को रोका और तलाशी के दौरान भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। मौके से तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जो क्षेत्र में नशे की सप्लाई करने की फिराक में थे। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

➡️अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:⤵️

अभियुक्त संजय गुप्ता के विरुद्ध पूर्व में भी NDPS एक्ट के अंतर्गत कोतवाली रुद्रपुर में मुकदमा अपराध संख्या 449/2025 धारा 8/20/60/29 NDPS Act पंजीकृत है। इसके अतिरिक्त थाना पुलभट्टा मुकदमा अपराध संख्या 52/ 2025 धारा 8/20/60 NDPS ACT में भी अभियुक्त के विरुद्ध नशा तस्करी के प्रकरण दर्ज हैं। तथा अभियुक्त की लगभग 03 करोड़ की अवैध नशे के कारोबार से अर्जित की गई अवैध सम्पत्ति को भी सीज करने की कार्यवाही भी प्रचलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!