सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ के जवान का निधन,शोक की लहर।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ के जवान का निधन,शोक की लहर।

पिथौरागढ़-20 अप्रैल 2026

उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ के रहने वाले जवान का निधन हो गया। जवान का नाम दीपक कुमार था. बताया जा रहा है कि जवान दीपक कुमार सियाचिन में तैनात था और वहीं पर दीपक कुमार की तबियत बिगड़ी थी।दीपक कुमार के साथी तुरंत उन्हें सेना के हॉस्पिटल लेकर गए, लेकिन जब उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें आरआर अस्पताल दिल्ली भेजा गया, लेकिन पूरी कोशिश के बाद भी डॉक्टर दीपक कुमार को नहीं बचा पाए,रविवार को ही दीपक कुमार ने अंतिम सांस ली।सेना के अफसरों ने दीपक कुमार के परिजनों ने उनके निधन की खबर दी। दीपक कुमार के निधन की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दीपक कुमार मूल रुप से पिथौरागढ़ जिले में अस्कोट क्षेत्र के ओझा मल्ला गांव के रहने वाले थे। दीपक कुमार जेठी पुत्र भवान सिंह भारतीय सेना की सात कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात थे।

परिजनों ने बताया कि करीब सात महीने पहले ही उनकी तैनाती सियाचीन में हुई थी। ड्यूटी के दौरान ही दीपक कुमार अस्वस्थ्य हो गए थे। उनके निधन का जैसे ही समाचार मिला पूरे क्षेत्र में शोक छा गया। तबियत बिगड़ने पर उनको आरआर अस्पताल दिल्ली में भर्ती किया गया था, जहां पर उनका उपचार चल रहा था, उनकी तबियत में सुधार नहीं हुआ और रविवार देर शाम उन्होंने अंतिम सांस ली।

जवान दीपक कुमार जेठी के परिवार में पत्नी रीना जेठी, पांच साल का बेटा काव्यांश, बूढ़ी मां और दो बड़े भाई हैं। पिता भवान सिंह का पहले निधन हो चुका है। दीपक कुमार जेठी का परिवार लखनऊ में रहता है। जवान दीपक का पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से पैतृक गांव लाया जा रहा है। गांव में अंतिम दर्शन के बाद हंसेश्वर घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!