मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पिथौरागढ़ दौरा,कैलाश उत्सव 2026 का किया शुभारंभ,पिथौरागढ़ को सीएम ने दी ₹165 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पिथौरागढ़ दौरा,कैलाश उत्सव 2026 का किया शुभारंभ,पिथौरागढ़ को सीएम ने दी ₹165 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात।

पिथौरागढ़- 08 मई 2026

केदारनाथ धाम के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पिथौरागढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने लक्ष्मण सिंह महर राजकीय महाविद्यालय में कैलाश उत्सव 2026 का शुभारंभ किया। साथ ही 165 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया. इस मौके उन्होंने महाविद्यालय के विकास के लिए घोषणाएं भी की। इसके अलावा सीएम पुष्कर धामी ने सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम पिथौरागढ़ में नई विकसित सुविधाओं का अवलोकन किया। साथ ही खिलाड़ियों के साथ मुलाकात कर पुरस्कार भी वितरित किए। वहीं, पिथौरागढ़ में जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों के अहम दिशा निर्देश दिए। साथ ही बेरीनाग में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निर्माणाधीन कार्यालय का भी निरीक्षण किया।

पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि,आज पिथौरागढ़ जिले के लिए 165 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत की 45 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। ये सभी परियोजनाएं पिथौरागढ़ क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल की बेटी एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपिका चुफाल के विवाह समारोह में शिरकत की. इस दौरान सीएम धामी ने नवविवाहित जोड़े को शुभाशीष देकर उनके सुखद एवं उज्ज्वल दांपत्य जीवन की कामना की।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बेरीनाग पहुंचकर बीजेपी के सोशल मीडिया संह संयोजक लाल सिंह कोरंगा के आवास पर जाकर उनके पिताजी स्व. चंदन सिंह कोरंगा (रिटायर्ड भारतीय सेना) के निधन पर गहरा शोक जताया। उन्होंने परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि राज्य सरकार और पार्टी परिवार इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है।

सीएम पुष्कर धामी के सामने बीजेपी नेता मनीष पंत ने बेरीनाग चौकोड़ी में भूमि का मालिकाना हक नहीं होने और बिजली पानी के कनेक्शन न मिलने से हो रही समस्या को रखा। साथ ही चौकोड़ी से हेली सेवा शुरू करने समेत 6 सूत्रीय ज्ञापन भी सीएम धामी को सौंपा। बेरीनाग व्यापार संघ राजेश रावत ने बेरीनाग सीएचसी में आईसीयू, अल्ट्रासाउंड सुविधा देने, विशेषज्ञ डाक्टरों की नियुक्ति करने, बेरीनाग महाविद्यालय का खेल मैदान को स्टेडियम बनाने, महाविद्यालय की सड़क बनाने और चौकोड़ी वासियों को भूमि का मालिकाना हक दिए जाने समेत 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष हेमा पंत ने सीएम को ज्ञापन सौंपते हुए नगर पालिका के विकास के त्रैमासिक 2 करोड़ देने, बेरीनाग बारात घर, बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कराने और बेरीनाग वासियों को भूमि का मालिकाना हक देने के साथ महाविद्यालय मार्ग सुधारीकरण के लिए धनराशि जारी करने की मांग की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बेरीनाग बाजार में स्थानीय लोगों के बीच पहुंचकर उनके बात भी की. इस दौरान उन्होंने बाजार से गुजरते हुए स्थानीय व्यापारी दान सिंह मेहरा की दुकान पर रुककर जलेबी का स्वाद लिया और वहां मौजूद लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!