पौड़ी में जेसीबी मशीन गिरी खाई में,चालक की दर्दनाक मौत।

पौड़ी में जेसीबी मशीन गिरी खाई में,चालक की दर्दनाक मौत।

पौड़ी गढ़वाल-11 मई 2026

पौड़ी-कोटद्वार मोटर मार्ग पर कुल्हाड़ बैंड के पास एक जेसीबी मशीन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें जेसीबी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को खाई से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उधर, रामनगर में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें होमगार्ड समेत 3 बच्चे घायल हो गए।

दरअसल, पौड़ी के सतपुली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटद्वार रोड पर स्थित कुल्हाड़ बैंड के पास पुलिस को एक जेसीबी गिरने की सूचना मिली, जिस पर एसडीआरएफ पोस्ट सतपुली से एएसआई प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।मौके पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि जेसीबी करीब 120 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी। जिसके चलते रेस्क्यू अभियान काफी जोखिमपूर्ण और चुनौतीपूर्ण बन गया, लेकिन विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद एसडीआरएफ जवानों ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से गहरी खाई में उतरकर जेसीबी तक पहुंच बनाई. टीम ने जेसीबी में फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

जेसीबी हादसे में मौत:- बाबूराम शर्मा पुत्र बलवीर प्रसाद शर्मा (उम्र 57 वर्ष), निवासी- काशीराम, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!