पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई में एक निजी बस में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला आया सामने,पुलिस ने ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर बस की जब्त।
नई दिल्ली- 14 मई 2026
पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई इलाके में बस में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक प्राइवेट बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बस को भी जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ रानी बाग थाने में बीएनएस (BNS) की धारा 64(1), 70(1), 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल दिल्ली पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
राजधानी दिल्ली एक बार फिर दागदार हो गई है, रानी बाग इलाके से सोमवार देर रात हुई एक बेहद शर्मनाक और झकझोर देने वाली घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.रानी बाग इलाके में चलती स्लीपर बस में एक 30 वर्षीय महिला के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया, जिससे राजधानी में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई, बस को जब्त कर लिया गया।
डीसीपी आउटर बेस्ट विक्रम सिंह के मुताबिक पीड़िता पीतमपुरा इलाके में रहती है. पीड़िता ने बयान दिया है कि वह मंगोलपुरी की एक फैक्ट्री में काम करती है, सोमवार रात अपना काम खत्म कर पैदल घर लौट रही थी. जब वह सरस्वती विहार के बी-ब्लॉक बस स्टैंड के पास पहुंची, तो वहां एक स्लीपर बस आकर रुकी. पीड़िता ने वहां खड़े एक युवक से समय पूछा, लेकिन सहायता करने के बजाय आरोपियों ने उसे जबरन बस के अंदर खींच लिया।
सात किलोमीटर तक होती रही ‘दरिन्दगी⤵️
पीड़िता ने पुलिस को बयान दिया है कि जैसे ही उसे अंदर खींचा गया, आरोपियों ने बस का दरवाजा बंद कर दिया. चालक बस चलाने लगा. करीब दो घंटे तक बस नांगलोई मेट्रो स्टेशन के आसपास लगभग सात किलोमीटर के दायरे में घूमती रही और इस दौरान दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. रात करीब दो बजे आरोपियों ने पीड़िता को लहूलुहान हालत में सड़क पर फेंक दिया. इसके बाद फरार हो गए. वारदात के बाद पीड़िता ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी।
पुलिस जांच में ये बात सामने आई है कि बस के अंदर पर्दे लगे हुए थे. इससे कारण बाहर से अंदर की गतिविधियां दिखाई नहीं दे रही थीं. पुलिस ने बिहार के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली इस बस को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच कराई है. बस को कब्जे में ले लिया है. चिकित्सकों ने पीड़िता की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी, लेकिन पीड़िता ने इससे इनकार कर दिया. उसने बताया कि उसका पति टीबी का मरीज है. घर पर बच्चे हैं. आर्थिक तंगी व बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी के कारण वह गंभीर चोटों के बावजूद घर से ही इलाज करा रही है.
दो आरोपी गिरफ्तार⤵️
डीसीपी विक्रम सिंह के मुताबिक पीड़िता के बयान और शिकायत के आधार पर मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज कर ली गई थी. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया था. मामले में उमेश और राजेंद्र नाम के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया गया है. बस को कब्जे में लिया गया है।
दोनों आरोपियों की हुई पहचान⤵️
पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी पहचान उमेश (30) और राजेन्द्र (26) के रूप में हुई है। उमेश बस का ड्राइवर है और राजेन्द्र बस का हेल्पर है।
उधर, महिला की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। महिला ने दिल्ली पुलिस को बताया कि उसके साथ दो दिन पहले यह घटना हुई। इस घटना ने एक बार फिर राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
