हिमांचल: जंगल से पकड़ा गया 19 वर्षीय कालेज छात्रा का हत्यारा,पुलिस कर रही हत्यारोपी से पूछताछ।

हिमांचल: जंगल से पकड़ा गया 19 वर्षीय कालेज छात्रा का हत्यारा,पुलिस कर रही हत्यारोपी से पूछताछ।

हिमांचल प्रदेश-13 अप्रैल 2026

सरकाघाट के नैण गांव में 19 वर्षीय कालेज छात्रा का मर्डर करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जंगल से पकड़ा गया है। बता दें कि सोमवार सुबह नैण गांव की 19 वर्षीय एक कॉलेज छात्रा की बीच रास्ते में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। आरोपी ने छात्रा का सिर धड़ से अलग कर दिया और फिर फरार हो गया था, जिसकी तलाश में पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी और 2-3 घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी को जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया। अब उसे पुलिस स्टेशन लाया जा रहा है, जहां उससे गहन पूछताछ होगी और कत्ल का इरादा जाना जाएगा।

बता दें कि वारदात के बाद नैण गांव और आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई है। छात्राओं और अभिभावकों में सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्याप्त है। सरकाघाट थाना पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने कहा कि वारदात के हर पहलू की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!