भीमताल झील में मिला पर्यटक का शव,रहस्यमई मौत से इलाके में सनसनी।

भीमताल झील में मिला पर्यटक का शव,रहस्यमई मौत से इलाके में सनसनी।

भीमताल-26 मई 2026

नैनीताल जनपद के भीमताल क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध नौकुचियाताल झील में मंगलवार सुबह एक शव उतराता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। झील में शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को झील से बाहर निकालकर कब्जे में लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक गाजियाबाद निवासी बताया जा रहा है, जो भीमताल स्थित रामा ग्रुप में ठहरे हुए थे। घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने शव की शिनाख्त और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!