नाबालिग छात्रा ने शिक्षक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप,गर्भवती होने पर हुआ खुलासा।

नाबालिग छात्रा ने शिक्षक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप,गर्भवती होने पर हुआ खुलासा।

पिथौरागढ़:-06 जून 2026

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां गुरु-शिष्य के रिश्ते को तार-तार करने की घटना उजागर हुई है। विकासखंड कनालीछीना के एक विद्यालय में 10वीं कक्षा की छात्रा ने उसी विद्यालय में तैनात शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि गर्भवती होने पर शिक्षक ने उसे गर्भपात की दवा खिला दी, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। युवती को अस्पताल ले जाने पर शिक्षक की करतूत उजागर हुई। वहीं,शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता छात्रा का आरोप है कि कनालीछीना विकासखंड के एक स्कूल में तैनात शिक्षक लंबे समय से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था, जब वह गर्भवती हुई तो उसने गर्भपात की दवा खिला दी। इस दौरान दवा खाने के बाद अधिक रक्तस्राव होने से छात्रा की तबीयत बिगड़ गई,जिसके बाद परिजन उसे पीएचसी कनालीछीना ले गए जहां अस्पताल में हुई जांच में छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टि हुई और शिक्षक के कारनामे का पता चला। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

पीएचसी कनालीछीना के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रशांत धानिक ने बताया कि छात्रा की हालत गंभीर थी, उसके गर्भवती होने की पुष्टि होने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस उपाधीक्षक धारचूला केएस रावत ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है। इधर इस घटना को लेकर विभिन्न संगठनों ने आक्रोश व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!