हाईकोर्ट पहुंचा नरेंद्र नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव मामला,खंडपीठ ने सरकार से मांगा जवाब।

हाईकोर्ट पहुंचा नरेंद्र नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव मामला,खंडपीठ ने सरकार से मांगा जवाब।

नैनीताल:-06 जून 2026

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में नरेंद्र नगर नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर हाल में चुनाव हुए थे। इस चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार निर्विरोध जीते थे। बीजेपी प्रत्याशी राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार की इस निर्विरोध जीत को कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र गुसाईं ने हाईकोर्ट में चुनौती थी। क्योंकि चुनाव आयोग ने कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र गुसाईं का नामांकन रद्द कर दिया था, वहीं इस मामले में आज पांच जून को उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट इस पहलू पर भी विचार कर रहा है कि जब चुनाव परिणाम को चुनौती देने के लिए चुनाव याचिका का वैकल्पिक कानूनी उपाय उपलब्ध है, तब क्या याचिकाकर्ता को उसी उपाय का सहारा लेना चाहिए या फिर न्यायलय इस मामले में रिट याचिका के माध्यम से भी न्यायालय हस्तक्षेप कर सकता है. इस पर सरकार और याचिकाकर्ता स्थिति से अवगत कराएं।

मामले की अगली सुनवाई 8 जून की तिथि नियत की है। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खण्डपीठ में हुई। मामले के अनुसार जनपद टिहरी गढ़वाल के नरेंद्र नगर पालिका का अध्यक्ष पद के दावेदार राजेंद्र सिंह गुसाईं द्वारा याचिका दायर की गई थी।राजेंद्र सिंह गुसाईं का कहना है कि उनका उनका नामांकन पत्र गलत तरीके से निरस्त कर दिया गया, जिसके कारण उन्हें चुनाव लड़ने का अवसर नहीं मिल पा रहा है।

याचिका में तर्क दिया गया है कि नामांकन निरस्त होने से चुनावी प्रक्रिया में समान अवसर का सिद्धांत प्रभावित हुआ है।इसके परिणामस्वरूप केवल एक उम्मीदवार विक्रम मैदान में रह गए हैं और उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जाने की स्थिति बन गई है। याचिका में प्रार्थना की गई है कि राजेंद्र सिंह गुसाईं का अध्यक्ष पद के लिए दाखिल नामांकन पत्र गलत तरीके से निरस्त किया गया है, इसकी जांच कराई जाय,इसलिए न्यायालय इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए उचित आदेश पारित करें ताकि वे अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!