बीमार पत्नी को जहर देकर मार डालने वाले पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

बीमार पत्नी को जहर देकर मार डालने वाले पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

हरिद्वार:-28 जून 2026

बहादराबाद पुलिस ने करीब पांच महीने पुराने महिला की मौत के मामले का खुलासा करते हुए उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच और एफएसएल रिपोर्ट में महिला की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से होने की पुष्टि होने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी पत्नी की बीमारी से परेशान था और इसी वजह से उसने इलाज के बहाने पानी में जहर मिलाकर पिला दिया था।

पुलिस के मुताबिक, बीती 4 फरवरी 2026 को मरगूबपुर निवासी मोहम्मद अनीश ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी बहन को उसके पति अफजाल ने इलाज के बहाने दवाई में जहरीला पदार्थ पिला दिया, जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की,एसएसपी के निर्देश पर इंस्पेक्टर अमरजीत ने जांच की। उन्होंने बताया कि महिला की मौत के बाद घटनास्थल से फिजिकल एविडेंस प्राप्त किए गए और पोस्टमॉर्टम के बाद बिसरा जांच के लिए लैब भेजा गया था. एफएसएल रिपोर्ट में महिला की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से होने की पुष्टि हुई।सबूतों और अन्य तथ्यों के आधार पर आरोपी पति की संलिप्तता सामने आने पर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए गए. इंस्पेक्टर अमरजीत ने बताया कि,आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। 27 जून को सूचना मिली कि वह क्षेत्र छोड़कर भागने की फिराक में बढ़ेड़ी राजपूतान हाईवे पुल, शांतर्शाह के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी अफजाल पुत्र मुस्लिम निवासी मिर्जापुर मुस्तफाबाद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपनी पत्नी की बीमारी से परेशान था और इसी कारण उसने उसे जहरीला पदार्थ देकर मौत के घाट उतार दिया।

पीड़िता के भाई ने इस मामले में आरोपी जीजा के खिलाफ फरवरी के महीने में मुकदमा दर्ज कराया था। बीती छह फरवरी को उसने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि बीस साल पहले उसकी बहन की शादी हुई थी। बहन पिछले चार साल से बीमार चल रही थी और आरोपी उसका इलाज नहीं करा रहा था। तंग आकर उसने खेतों में डालने वाली जहरीली दवा, बहन की दवाई में मिलाई और पिला दी. जिससे बहन की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई. आरोपी ने सच छिपाने के लिए पत्नी को अस्पताल में भी भर्ती कराया था। लेकिन पत्नी उसकी साजिश को समझ चुकी थी. उस समय नायब तहसीलदार ने महिला के बयान भी दर्ज किए थे।

इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह, थाना प्रभारी, बहादराबाद ने बताया कि,मामले की जांच के दौरान वैज्ञानिक साक्ष्यों को प्राथमिकता दी गई। एफएसएल रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर महिला की जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत की पुष्टि हुई. पुलिस टीम ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया और फिर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!