कर्णप्रयाग नगरपालिका अध्यक्ष गणेश शाह ने बढ़ाया मदद का हाथ,असहाय परिवार को मिला सहारा।

कर्णप्रयाग नगरपालिका अध्यक्ष गणेश शाह ने बढ़ाया मदद का हाथ,असहाय परिवार को मिला सहारा।

कर्णप्रयाग (चमोली)- 06 जुलाई 2026
रिपोर्ट – ललिता प्रसाद लखेड़ा.

नगरपालिका क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता आशीष थपलियाल के असामयिक निधन के बाद आर्थिक संकट से जूझ रहे उनके परिवार को राहत मिली है।

कर्णप्रयाग नगरपालिका अध्यक्ष गणेश शाह की पहल पर उनकी पत्नी को योग्यता के अनुरूप नगरपालिका में रोजगार उपलब्ध कराया गया है। इससे परिवार को नियमित आय का सहारा मिलने के साथ बच्चों के पालन पोषण और शिक्षा को लेकर नई उम्मीद जगी है। पति के निधन के बाद आशीष थपलियाल की पत्नी आर्थिक तंगी से जूझ रही थी। उन्होंने विभिन्न स्तरों पर मदद की अपील भी की, लेकिन अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाया। ऐसे में नगरपालिका अध्यक्ष गणेश शाह ने पहल करते हुऐ परिवार की सहायता सुनिश्चित कराई।

नगरपालिका अध्यक्ष गणेश शाह ने बताया कि मानवता के आधार पर मृतक की पत्नी को उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुरूप नगरपालिका में रोजगार दिया गया है,ताकि परिवार को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा होना समाजिक दायित्व भी है। वहीं परिजनों ने कहा कि इस सहयोग से कठिन समय में उन्हें नई उम्मीद मिली है। उन्होंने गणेश शाह का आभार व्यक्त करते हुऐ कहा रोजगार मिलने से परिवार को स्थाई सहारा मिला है। और बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य को लेकर उनकी चिंता काफी हद तक कम हुई है।

स्थानीय लोगों ने भी पालिकाध्यक्ष गणेश शाह की इस पहल की सराहना की है। उनका कहना है कि किसी जरूरतमंद परिवार को आर्थिक सहायता देने के साथ रोजगार उपलब्ध कराना अधिक प्रभावी कदम है। लोगों ने इसे जनप्रतिनिधि की संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का सकारात्मक उदाहरण बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!