तीन दिन से खराब पड़ी गैरसैंण 108 एंबुलेंस सेवा,प्रबंधन देख रहे अधिकारीयों को नहीं जानकारी।

तीन दिन से खराब पड़ी गैरसैंण 108 एंबुलेंस सेवा,प्रबंधन देख रहे अधिकारीयों को नहीं जानकारी।

गैरसैंण:-13 जुलाई 2026
रिपोर्ट-प्रेम संगेला।

सरकार आम नागरिक के जीवन को बचाने के लिए करोड रुपए खर्च कर 108 सेवा को संचालित कर रही है, वहीं पर्वतीय क्षेत्रों के दुर्गम इलाकों में अक्सर हांपती हुई नजर आने वाली 108 एंबुलेंस वाहनों का कोई पूछने वाला भी नहीं है। जिसका कारण भी कोई ओर नहीं,108 का प्रबंध देखने वाले अधिकारी ओर कर्मचारी ही हैं।

विकासखंड गैरसैंण के अंतर्गत पिछले तीन दिनों से 108 एंबुलेंस सेवा मेहलचौरी-नागचूलाखाल सड़क पर बीना गांव के समीप खड़ी है। जिसके चलते क्षेत्र में फिलहाल 108 सेवा का लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है,जिसके चलते क्षेत्र के मरीज किराए की गाड़ियां बुक करवाकर अस्पताल तक पहुंचने को मजबूर हैं।

मामले में जब 108 के जिला प्रभारी डीपीओ हिमांशु कुमार से स्थिति जाननी चाही तो पहले तो उन्होंने जनपद की सभी बाईस 108 एंबुलेंस वाहनों के ठीक हालत में संचालन की बात कही। जब उनसे गैरसैंण की एंबुलेंस के बारे में पूछा गया तो तब बताया की गाडी कच्ची रोड पर जाने के कारण पट्टा टुट गया था,जिस वजह से 11 जुलाई से वाहन बीना गांव में ही खडा है। जबकि वाहन तीसरे दिन भी पक्की सड़क पर ही खडा देखा गया है।

मामले को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अर्जुन रावत ने बताया कि अस्पताल स्तर पर 108 की केवल मासिक रिपोर्ट ही भेजी जाती है,अन्य जिम्मेदारियां 108 जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं देखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!