देहरादून में दिनदहाड़े घर में घुसकर हत्या,इलाके में दहशत का माहौल।

देहरादून में दिनदहाड़े घर में घुसकर हत्या,इलाके में दहशत का माहौल।

देहरादून:-22 जुलाई 2026

देहरादून में बुधवार शाम एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। पटेलनगर थाना से महज 200 मीटर दूर एक घर में घुसकर 48 वर्षीय दीपक गुप्ता की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। बड़ी बात यह रही कि परिजनों ने मौके पर ही एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस के अनुसार, शाम करीब 5 बजे चाकू से हमले की सूचना मिली। जब परिजन कमरे की ओर पहुंचे तो दीपक गुप्ता खून से लथपथ पड़े थे और एक युवक हाथ में चाकू लिए खड़ा था। परिजनों ने साहस दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया।

हत्या के आरोप में माजरा निवासी 20 वर्षीय रोहन प्रजापति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दीपक गुप्ता ब्याज पर पैसे देने का काम करते थे, इसलिए पुलिस पैसों के लेनदेन समेत सभी संभावित एंगल पर जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो एक निजी शिक्षण संस्थान में बीकाॅम द्वितीय वर्ष का छात्र है। दीपक गुप्ता से उसकी पहचान इंटरनेट के जरिए हुई थी. दीपक के कहने पर ही आज वो उनके घर पर आया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया, जिस पर आरोपी ने कमरे में पड़ा चाकू उठाया लिया।जब तक दीपक गुप्ता कुछ समझ पाता, तब तक हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक के बारे में जानकारी करने पर पता चला कि उसका अपनी पत्नी से लगभग 7-8 साल पहले तलाक हुआ था. वो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ का रहने वाला था, जो साल 2004 से अपने भाई/बहनों के साथ देहरादून में निवास कर रहा था।

गिरफ्तार आरोपी का नाम-

रोहन प्रजापति पुत्र देवी चंद्र प्रजापति (उम्र 20 वर्ष), निवासी- प्रधान वाली गली माजरा, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!