उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय परीक्षा का पेपर लीक,विश्वविद्यालय ने दो परीक्षाएं की रद्द।

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय परीक्षा का पेपर लीक,विश्वविद्यालय ने दो परीक्षाएं की रद्द।

देहरादून-23 जुलाई 2026

देश में पेपर लीक के मामलों को लेकर युवाओं के आक्रोश के बीच देहरादून से एक और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल इस बार उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की परीक्षा में पेपर लीक का प्रकरण सामने आया है। उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (UTU) में सम सेमेस्टर (2025-26) की दो प्रमुख विषयों की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। लीक मामले की जांच के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए बाहरी प्रश्नपत्र निर्माता (External Paper Setter) पर 7 साल का कड़ा प्रतिबंध लगा दिया है।वहीं,प्रश्नपत्र तैयार करने वाले शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (देहरादून) के सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता को अगले 7 वर्षों के लिए UTU के सभी परीक्षा संबंधी कार्यों से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

पेपर लीक के विरोध में दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन के बीच देहरादून में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) की सेमेस्टर परीक्षा के दो पेपर लीक हो गए हैं। जिसके बाद विश्वविद्यालय ने दोनों विषयों की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। जिससे विवि से संबद्ध 12 इंजीनियरिंग संस्थानों के हजारों विद्यार्थियों को दिक्कतें झेलनी पड़ेंगी। विश्वविद्यालय ने आरोपी सहायक प्रोफेसर पर सात वर्षों तक सभी परीक्षा संबंधी कार्यों में भाग लेने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. वीके पटेल के अनुसार, मशीन लर्निंग फॉर इंटरनेट ऑफ थिंग्स और इलेक्ट्रो मैग्नेटिक फील्ड थ्योरी विषय की सेमेस्टर परीक्षा जल्द होनी थी,इनका प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले ही लीक होने की शिकायत मिली थी। कुलपति के निर्देश पर गठित जांच समिति और संबंधित संस्थान की आंतरिक जांच में पाया गया कि शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के सहायक प्रोफेसर डॉ. आशीष कुमार गुप्ता ने प्रश्नपत्र छात्रों के व्हाट्सएप समूह और ऑनलाइन पोर्टल पर साझा किए।

इसके बाद इन कॉलेजों में परीक्षा रद्द

बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज,भीमताल, तुलाज इंस्टीट्यूट देहरादून,बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान, द्वाराहाट, रुड़की इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रुड़की, शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग देहरादून, जयराम भाई पटेल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी देहरादू, माया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी देहरादून, बाबा फरीद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, देहरादून,टीएचडीसी इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोपावर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी,टिहरी,नन्हीं परी सीमांत इंजीनियरिंग संस्थान, पिथौरागढ़, वूमेंस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, देहरादून,इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गोपेश्वर।

विश्वविद्यालय ने दोनों परीक्षाएं तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दीं। अब ये अगस्त के तीसरे सप्ताह में होंगी। नई परीक्षा तिथि और केंद्रों की सूची विवि की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। साथ ही, विवि ने शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग को परीक्षा की गोपनीयता और निगरानी में लापरवाही बरतने पर कड़ी चेतावनी दी है।

कैसे हुआ मामला उजागर?

Machine Learning for Internet of Things विषय की परीक्षा से ठीक पहले प्रश्न पत्र लीक होने और छात्रों तक प्रश्न पहुंचने की शिकायत मिली थी। कुलपति के निर्देश पर University Enquiry Committee और शिवालिक कॉलेज की आंतरिक जांच टीम ने मामले की पड़ताल की। जांच में पाया गया कि सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता ने परीक्षा से पहले आंतरिक पोर्टल और व्हाट्सएप के जरिए ऐसे प्रश्न शेयर किए थे, जो परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के समान थे।

Electromagnetic Field Theory का पेपर भी उन्हीं शिक्षक ने तैयार किया था,जिससे उसकी गोपनीयता भंग होने की आशंका को देखते हुए उसे भी रद्द कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!