राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के 47 अधिकारी बर्खास्त! NEET पेपर लीक विवाद के बीच मोदी सरकार का बड़ा एक्शन।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के 47 अधिकारी बर्खास्त! NEET पेपर लीक विवाद के बीच मोदी सरकार का बड़ा एक्शन।

नई दिल्ली:-24 जुलाई 2026

पेपर लीक विवाद को लेकर नेशनल टेस्ट एजेंसी (NTA) में बड़ा बदलाव हुआ है। एनटीए के 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है, आगे और भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई है। इन अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और आपराधिक कार्रवाई की जाएगी।

देश की सबसे बड़ी परीक्षा एजेंसियों में से एक, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) को लेकर चल रहे विवादों के बीच केंद्र सरकार ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों के मुताबिक,पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के गंभीर आरोपों से घिरी NTA ने अपने 47 अधिकारियों और कर्मचारियों को नौकरी से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है।हटाए गए इन अधिकारियों में से कुछ के खिलाफ कानूनी और आपराधिक मुकदमे भी दर्ज किए जाएंगे। बता दें कि NTA JEE, NEET और CUET सहित कम से कम 20 राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं आयोजित करता है। सूत्रों ने यह भी कहा कि NTA का पुनर्गठन अगले महीने के भीतर पूरा होने की उम्मीद है।

गौरतलब हो कि पिछले काफी समय से देश में नीट (NEET) और अन्य प्रमुख परीक्षाओं के पेपर लीक होने को लेकर देशव्यापी हंगामा खड़ा है। देश भर में लाखों छात्र और विभिन्न संगठन सड़कों पर उतरकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले हजारों छात्र और युवा पिछले एक महीने से भी अधिक समय से डेरा डाले हुए हैं. इस छात्र आंदोलन का नेतृत्व कर रहे सीजेपी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके और हाल ही में अनशन खत्म करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के इस प्रदर्शन ने उस समय उग्र रूप ले लिया था,जब 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई थी।

सीजेपी और छात्रों की मुख्य मांग है कि परीक्षा प्रणाली में बुनियादी सुधार किए जाएं और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा दें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार रात को कार्रवाई का आश्वासन दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान के कुछ ही घंटों बाद,केंद्रीय कैबिनेट ने शुक्रवार को पेपर लीक के लिए सख्त सज़ा पक्का करने वाले एक ड्राफ्ट बिल को मंज़ूरी दे दी। और अब एनटीए के 47 दागी अधिकारियों को नौकरी से बर्खास्त करने का बड़ा फैसला लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!