नैनीताल जिले के रामनगर में 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला आया सामने,आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

नैनीताल जिले के रामनगर में 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला आया सामने, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रामनगर:-31 जुलाई 2026

उत्तराखंड में नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां 15 साल का नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार किया।

पीड़िता की पहचान गोपनीय रखते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां व अन्य परिजनों ने रामनगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका नाबालिग बेटी के साथ एक युवक ने शारीरिक संबंध बनाए, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। चिकित्सकीय जांच के दौरान किशोरी गर्भवती पाई गई. मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी युवक की उम्र 19 वर्ष है. शिकायत और प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में रामनगर कोतवाल सुशील कुमार का कहना है कि पीड़िता नाबालिग होने के कारण उसकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जा रही है। मामले की विवेचना जारी है और सभी आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!