दुःखद हादसा:-उत्तराखंड में पौड़ी-देवप्रयाग मोटरमार्ग पर दर्दनाक हादसा,गहरी खाई में गिरी कार,पांच लोगों की मौत।

दुःखद हादसा:-उत्तराखंड में पौड़ी-देवप्रयाग मोटरमार्ग पर दर्दनाक हादसा,गहरी खाई में गिरी कार,पांच लोगों की मौत।

देवप्रयाग:-07 अगस्त 2026

बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई,जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसा कुंडाधार के समीप उस समय हुआ,जब हरिद्वार से पौड़ी जा रही एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग तत्काल राहत-बचाव में जुट गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में 5 से अधिक लोग सवार बताये जा रहे हैं। अब तक पांच शव बरामद किए जा चुके हैं,जबकि घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।वाहन में सवार अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। इसे देखते हुए एसडीआरएफ और पुलिस की टीम खाई में सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चला रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस व प्रशासन को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस,एसडीआरएफ और अन्य बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।मृतकों की शिनाख्त और हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है

बताया जा रहा है कि,हादसे वाली कार में 5 से अधिक लोग सवार थे ये सभी हरिद्वार से पौड़ी की ओर जा रहे थे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे खाई में जा गिरी सवार लोगों को गंभीर चोटें आईं जबकि इस हदसे मे हादसे मे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसे पहले पुलिस ने बागी अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालात को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल को हायर सेंटर श्रीनगर भेजा गया है। फिलहाल पुलिस और एसडीआरएफ आसपास के इलाकों में खोज कर रही है कि कहीं कोई और व्यक्ति तो कार में सवार नहीं था। सभी लोग हरिद्वार के है,जो पौड़ी में कुछ काम से आ रहे थे। अभी दुर्घटना के कारणों का पता नही लग पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!