टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी,हादसे में 7 लोगों की मौत।

टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी।

घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित,अब तक 7 लोगों की मृत्यु की सूचना।

पीपलकोटी (चमोली):-14 अगस्त 2026

मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की घटना के बाद जिला प्रशासन की ओर से रातभर राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी रहा.जिलाधिकारी गौरव कुमार स्वयं घटनास्थल पर मौजूद रहकर रेस्क्यू अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के टीआरटी टनल की लंबाई लगभग 3 किलोमीटर है। टनल के लगभग 1.50 किलोमीटर हिस्से में भूधंसाव के कारण मलबा एवं पानी आने की स्थिति उत्पन्न हुई है। इसके चलते टनल में कार्यरत कुछ लोग अंदर फंस गए।

टनल में कुल 22 लोगों के फंसे होने की सूचना थी,जिनमें से रातभर चले राहत एवं बचाव अभियान में अब तक 19 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। वहीं शेष 3 लोगों की तलाश एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग के लिए टनल के अंदर गए 6 बचावकर्मी भी सुरक्षित हैं। घटना में अभी तक 7 लोगों की मृत्यु की सूचना है।

रेस्क्यू किए गए घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा घायलों के उपचार एवं स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है।

राहत एवं बचाव अभियान में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस सहित अन्य तकनीकी एवं विशेषज्ञ टीमें मौके पर मौजूद हैं। टनल के भीतर मलबा एवं पानी की चुनौती के बीच बचाव दल अत्यंत सावधानी एवं समन्वय के साथ अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने मौके पर अधिकारियों एवं रेस्क्यू टीमों से लगातार जानकारी लेते हुए शेष लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए सभी आवश्यक संसाधनों एवं तकनीकी सहायता का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन द्वारा घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्यों के साथ ही घायलों के उपचार एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी लगातार जुटाई जा रही हैं।

जिला प्रशासन द्वारा पूरे घटनाक्रम पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा रेस्क्यू अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ संचालित किया जा रहा है।

मृतकों के नाम

1- प्रदीप पंवार (35), ग्राम गांवर, चंबा, टिहरी
2- मुकेश-उर्गम (चमोली)
3- दुर्लभ शर्मा- बिहार
4- विजय- झारखंड
5- जितेंद्र कुमार- झारखंड
6- लकेश्वर- छत्तीसगढ़
7- घुनेश्वर- छत्तीसगढ़

घायल व्यक्तियों के नाम

जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती कराये गये कर्मचारियों का विवरण

1- सुनील दीवान पुत्र सन्तोष दीवान 20 वर्ष,कुन्डा गांव जिला कुन्डागांव छत्तीसगढ

2- हाबिल गुडिया पुत्र रेजन गुडिया,27 वर्ष तपरा कमड़ा थाना तपकरा, जिला खूटी,झारखण्ड

3- निस्तर भिगंरा पुत्र राफेल भिगरां,24 वर्ष,पायरा किन्सू-टोली, थाना तोरपरा जिला खूटी,झारखण्ड

4- विनोद रावना पुत्र तूनिया रावना,46 वर्ष,जिला गुमला,झारखण्ड

5- दीना बेगरा पुत्र केला बैगरा,26 वर्ष,श्रोने थाना तुरपा जिला खूटी,झारखण्ड

6- खेला राम बिसरा पुत्र मोनसा बिसरा,22 वर्ष,पलसमुनि थाना डूगरियों, जिला फोरवी, शिवम,झारखण्ड

7- छबेग सिंह पुत्र वीरा सिंह,45वर्ष,षंकर कला थान गोन्दवाल साहब जिला तरनतारन,पंजाब

8- तिलक राज पुत्र बुद्धिराम,48 वर्ष,शेरू थाना किहार, जिला-चम्बा,हिमाचल प्रदेश

9-चन्दन कुमार पुत्र तुलसी सिंह,39 वर्ष,चन्की थाना-बखेर, जिला-रोहताश,बिहार

10- अवधेश कल्याणपुर थाना मोरे, जिला,गोपालगंज,बिहार

11-नन्दलाल पुत्र अवधेश पाण्डे,कल्याणपुर थाना मोरे, जिला गोपालगंज,बिहार

12. रोहित पाण्डे रेफर (श्रीनगर) पुत्र अवधेश पाण्डे,20 वर्ष कल्याणपुर थाना मोरे, जिला गोपालगंज,बिहार

13. पेन सिंह पुत्र पीला सिंह,33वर्षसमलपुर थाना-कोडा, जिला-कोडा,छत्तीसगढ

14. गोविन्द (डिस्चार्ज)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!