माईथान में बंद स्कूल तो,गैरसैंण में स्वास्थय,शिक्षा व सडकों की बदहाली के लिए होगा आंदोलन।

माईथान में बंद स्कूल तो,गैरसैंण में स्वास्थय,शिक्षा व सडकों की बदहाली के लिए होगा आंदोलन।

माईथान में 11 तो ,गैरसैंण में 20 सितंबर को धरना प्रदर्शन की चेतावनी।

गैरसैंण:-27 अगस्त 2026
रिपोर्ट-प्रेम संगेला।

विकासखंड गैरसैंण के अंतर्गत माईथान के कन्या जूनियर हाई स्कूल को पुनः संचालित करने व गैरसैंण क्षेत्र की स्वास्थ्य सड़क व शिक्षा संबधि मांगो को लेकर जनप्रतिनिधियों द्वारा उपजिलाधिकारी गैरसैंण को ज्ञापन देकर मांगे न माने जाने पर आंदोलन किये जाने की बात कही है। माईथान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने 11 सितंबर को माईथान में ,तो वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा गैरसैंण में 20 सितंबर को रामलीला मैदान में धरना प्रदर्शन करने की बात कही है।

माईथान से गैरसैंण पहुंचे शिष्टमंडल ने उप जिला अधिकारी को ज्ञापन देकर इस सत्र से बंद किए गए कन्या जूनियर हाई स्कूल को पुनः संचालित करने की मांग की ,इसके साथ ही सभी विषय अध्यापकों की नियुक्ति करने की भी मांग की गई। मांग न माने जाने पर 11 सितंबर को माईथान बस स्टेशन पर धरना प्रदर्शन कर आगे बडा आंदोलन खड़ा करने की बात कही गयी। इस अवसर पर प्रमुख गैरसैंण दुर्गा रावत,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवतार सिंह पुंडीर,रघुवीर सिंह बिष्ट,मोहन सिंह बिष्ट,वीरेंद्र सिंह बिष्ट,गोविंद सिंह पंवार आदि उपस्थित रहे।

वहीं दूसरी ओर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में तहसील पहुंचे कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगो को लेकर मुख्यमंत्री,रक्षा मंत्र,स्वास्थय व शिक्षा मंत्री को संबोधित मांगपत्र तहसीलदार हरीश पांडे को सौपा। जिसके अनुसार गैरसैंण में निर्मित उप जिला चिकित्सालय को प्रारंभ किए जाने,अल्ट्रासाउंड की सुविधा दिए जाने,सर्जन,हड्डी रोग,बाल रोग व महिला रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति किए जाने की मांग शामिल है। सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा की गैरसैंण क्षेत्र की सभी ग्रामीण मार्गों सहित मुख्य राजमार्ग की हालत दयनीय बनी हुई है,सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किये जाने की मांग की गयी है। गैरसैंण स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग व फार्मेसी की कक्षाएं शुरू करने के साथ ही हरगढ़ स्थित भरसार में बीएससी कक्षाएं प्रारंभ करने की मांग भी शामिल है। उन्होंने कहा कि गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाए जाने के साथ ही अग्निवीरों को सैन्य सेवा में स्थाई तौर पर सेवा का मौका मिलना चाहिए जिसको लेकर रक्षा मंत्री को मांग पत्र भेजा गया है। इस अवसर पर मोहन राम टम्टा, जगदीश ढोंडियाल,दानसिंह नेगी,मंगल सिंह,संजय सिंह बिष्ट,संजय कुमार,सुरेंद्र लाल,दीवान राम,दलबीर सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!