हरिद्वार के कांगड़ी फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार दो किशोरों की मौत।

हरिद्वार के कांगड़ी फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार दो किशोरों की मौत।

हरिद्वार:-07 सितंबर 2026

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर श्यामपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसे में स्कूटी सवार दो किशोरों की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के हरकी पैडी कालीवाली हवेली निवासी 16 वर्षीय कार्तिक अग्रवाल पुत्र नवीन अग्रवाल अपने दोस्त 14 वर्षीय कृष्णा राजपूत पुत्र सोनू राजपूत के साथ बीते रविवार को स्कूटी पर सवार था। दोनों किशोर स्कूटी से हरिद्वार से श्यामपुर की ओर जा रहे थे। तभी जैसे ही उनकी स्कूटी हरिद्वार कांगड़ी फ्लाईओवर के पास पहुंची तो हरिद्वार से बिजनौर की ओर आ रही कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मारी। कार और स्कूटी के बीच भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। इतना ही नहीं बल्कि कार के परखच्चे तक उड़ गए।

घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई जिन्होंने पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने दोनों किशोरों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताते चले कांगड़ी फ्लाईओवर पर लगातार हादसे घटित हो रहे जो चिंता का विषय बन चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!